बीजापुर बीजेपी नेता हत्या: एक और बीजेपी नेता को अगवा कर नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट, पांच दिनों में दूसरी हत्या…

बीजापुर बीजेपी नेता हत्या: एक और बीजेपी नेता को अगवा कर नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट, पांच दिनों में दूसरी हत्या…

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर एक बार फिर से नक्सलियों ने बीजेपी नेता की हत्या कर दी। नक्सलियों घटना को तब अंजाम दिया जब बीजेपी नेता कैलाश नाग किसी काम से बाहर निकले थे। माओवादियों ने धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के मुताबिक बीजेपी व्यापारी प्रकोष्ठ मंडल उपाध्यक्ष कैलाश नाग जिले में वन विभाग का काम करवा रहे थे। आज दोपहर वन विभाग में कैम्प मद के ठेका कार्य का निरीक्षण करने कोटमेट्टा के जंगल गए हुए थे। इस दौरान नक्सलियों ने उनका अपहरण कर लिया। इसके बाद धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिए। साथ ही निर्माण कार्य मे लगी जेसीबी को भी आग लगा दिया। नक्सली वारदात को अंजाम देने के बाद शव मौके पर छोड़ फरार हो गए।

घटना को नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने अंजाम दिया है। हालांकि नक्सलियों ने इस कायराना हरकत को अंजाम क्यों दिया इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। मालूम हो कि बीजापुर में पांच दिन के भीतर ये दूसरी वारदात है। इसके पहले सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक बीजेपी नेता तिरुपति कटला की हत्या बीते शनिवार को की थी।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share