Bihar News: कमरे में इस हाल में मिली महिला इंजीनियर की लाश, 2 साल से अकेली रह रही थी किराए के फ्लैट में…

Bihar News: कमरे में इस हाल में मिली महिला इंजीनियर की लाश, 2 साल से अकेली रह रही थी किराए के फ्लैट में…

मुजफ्फरपुर। जल संसाधन विभाग में कार्यरत महिला इंजीनियर महिमा कुमारी का शव मिलने से सनसनी मच गई है। महिला इंजीनियर दो साल से किराए के फ्लैट में अकेले रह रही थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है।

दरअसल, घटना बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र की है। शनिवार को सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता पद पर कार्यरत महिला सहायक अभियंता का शव बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक, सहायक अभियंता महिमा कुमारी (26) सदर थाना क्षेत्र के कच्ची-पक्की चौक के पास अतरदह प्रजापति नगर मुहल्ले में एक मकान में पिछले दो वर्षों से रहती थी। शनिवार की शाम उनके बेहोश होने की खबर पुलिस को मिली थी। मृतका लखीसराय की रहने वाली बताई जा रही है।

मुजफ्फरपुर नगर के सहायक पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने कहा कि सूचना के बाद जब पुलिस पहुंची तब युवती का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। उन्होंने कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share