Bihar IAS Transfer 2024: आईएएस अधिकारियों के तबादले, चंद्रशेखर सिंह को बनाया गया पटना का कलेक्टर…

Bihar IAS Transfer 2024: पटना। राज्य सरकार ने 6 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए है। चर्चित आईएएस केके पाठक से भिड़ने वाले 2010 बैच के चंद्रशेखर सिंह को पटना का फिर से डीएम बनाया गया है। बता दें कि चंद्रशेखर पहले भी इसी पद पर थे। बाद में उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव बनाकर भेजा गया था और उनकी जगह शीर्षत कपिल अशोक को पटना का डीएम बनाया गया था। वहीं अब सरकार ने अब एक बार फिर चंद्रशेखर सिंह को पटना के डीएम पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
पटना के मौजूदा डीएम शीर्षत कपिल अशोक को बिहार राज्य पथ निर्माण निगम में एमडी बनाया गया है। वह पथ निर्माण विभाग में विशेष सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।
उनके अलावा अन्य आईएएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। इसी क्रम में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हिमांशू शर्मा को जिविका का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।
डॉ चंद्रशेखर सिंह जनवरी 2021 में पटना के डीएम बनाये गये थे। फिर 26 जनवरी को उनका ट्रांसफर कर उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव बनाया गया था और शीर्षत कपिल अशोक को पटना का डीएम बनाया गया था। अब फिर वह वापस पटना के डीएम बनाये गये हैं। डॉ चंद्रशेखर सिंह 2021 में पटना के डीएम बनने से पहले मुजफ्फरपुर के डीएम थे। कल वे पटना का डीएम का चार्ज लेंगे।






