बड़ा विमान हादसा, 42 लोगों की मौत, 70 यात्री थे सवार, एयरपोर्ट के पास बड़ा हादसा…

बड़ा विमान हादसा, 42 लोगों की मौत, 70 यात्री थे सवार, एयरपोर्ट के पास बड़ा हादसा…

डेस्क। कजाकिस्तान के अक्टौ शहर में बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरा विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में 42 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं 25 लोगों को बचा लिया गया है। बताया जा रहा है विमान में 70 लोग सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, अजरबैजान एयरलाइंस का विमान अजरबैजान के बाकू से रूस के चेचन्या जा रहा था। विमान में 70 यात्री सवार थे, जिनमें से 5 कू्र मेंबर्स थे। विमान बाकू से रूस के चेचन्या में ग्रोज्नी जा रहा था, लेकिन ग्रोज्नी में कोहरे के कारण उसका मार्ग बदल दिया गया। कजाकिस्तान के अधिकारियों ने बताया कि विमान दुर्घटना में 25 यात्रियों को बचा लिया गया है।

बताया जा रहा है कि लैंडिंग के वक्त विमान में भयंकर आग लग गई। जिसके बाद पूरा प्लेन जलने लगा।

सोशल मीडिया पर दुर्घटना का एक वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में विमान जमीन पर गिरा, जिसके बाद विमान में आग लग गई। अन्य वीडियो में बचाव दल ने टूटे हुए अवशेषों के पास खड़े होकर जीवित बचे लोगों को निकालने का प्रयास करते हुए दिखाया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना संभावित तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुई। कहा जा रहा है कि घने कोहरे की वजह से विमान को लैंड कराया जा रहा था। इसी दौरान पक्षी के टकराने की वजह से यह हादसा हुआ।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share