Bhopal Rape Case: स्कूल में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद बवाल, लोगों ने किया प्रदर्शन, टीचर को फांसी देने की मांग

Bhopal Rape Case: स्कूल में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद बवाल, लोगों ने किया प्रदर्शन, टीचर को फांसी देने की मांग

Bhopal Rape Case: भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एक बार फिर शर्मशार हुई है. एक निजी स्कूल के टीचर ने 3 वर्षीय की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. इस वारदात के बाद से बवाल मचा हुआ है.  लोग आरोपी टीचर को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं. वहीँ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्पेशल टीम से जांच कराने के निर्देश दिए हैं. 

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के एक स्कूल शिक्षक द्वारा तीन साल की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले को संज्ञान में लेते हुए दुष्कर्मी शिक्षक के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य सचिव से कहा कि चीफ जस्टिस के साथ मिलकर इस मामले में विशेष न्यायालय के माध्यम से न्याय दिलाने का प्रयास करें. उन्होंने कहा कि दुष्कर्मी शिक्षक कासिम रेहान का कृत्य अत्यंत घृणित, शर्मनाक और निंदनीय है. 

हिंदू संगठन की फांसी की मांग

वहीँ, दूसरी तरफ आक्रोशित लोग आरोपी शिक्षक कासिम रेहान को फांसी देने की मांग कर रहे हैं. विरोध में बच्ची के परिजनों और हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे है. आज भी लोगों ने जमकर हंगामा किया. इसके साथ ही उनकी मांग है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा लापरवाही किये जाने के कारण स्कूल की मान्यता रद्द की जाए. जिसके बाद मौके पर मौजूद रहे एसडीएम ने स्कूल की मान्यता रद्द करने का आश्वासन दिया है. स्कूल को सील कर दिया गया है. 

क्या है मामला 

मामला कमला नगर थाने के एक निजी स्कूल का है. स्कूल में 35 वर्षीय आरोपित शिक्षक कासिम रेहान ने तीन साल की बच्ची से के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इस बात का खुलासा तब हुआ जब दो दिन पहले बच्ची स्कूल से घर पहुंची. बच्ची की माँ को उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान दिखे थे. बच्ची की मां को कुछ गलत होने की आशंका हुई. इस मामले में बच्ची की मां ने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की. लेकिन स्कूल वालों ने इसपर ध्यान नहीं दिया. जब स्कूल प्रबंधन की द्वारा ध्यान नहीं दिया गया तब पीड़ित बच्ची की माँ ने इसकी शिकायत थाने में की. उन्हीने बताया उनकी बच्ची के साथ शिक्षक ने दुष्कर्म किया है.

आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षक कासिम रेहान को गिरफ्तार कर लिया है. शिक्षक से पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है. 35 वर्षीय आरोपित शिक्षक कासिम रेहान भोपाल पिछले करीब दो वर्षों से स्कूल में कार्यरत है. कुछ 

स्कूल में वो आईटी शिक्षक है. वहीँ दूसरी तरफ स्कूल पर लापरवाही का आरोप लगा है. स्कूल में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के करीब 150 बच्चे पढ़ाई करते हैं और 23 शिक्षक उन्हें पढ़ाते हैं. स्कुल की प्रिंसिपल का कहना है,”बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं हैं. हम गारंटी देते हैं कि यहां ऐसी कोई घटना नहीं हो सकती. इस तरह के किसी भी मामले का कोई रिकॉर्ड नहीं है. स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share