उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाए मार्च प्रथम सप्ताह से शुरू- तैयारियों मे जुटा प्रशासन

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाए मार्च प्रथम सप्ताह से शुरू- तैयारियों मे जुटा प्रशासन

देहरादून- राज्य के सभी 13 जिलो का प्रशासन 10 वी और 12 वी की बोर्ड परीक्षा की तैयारियों मे जुट गया है।परीक्षा केन्द्रो पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करने के इंतजाम किए जा रहे है।उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाए मार्च माह के प्रथम सप्ताह से शुरू हो रही है।राम नगर स्थित बोर्ड मुख्यालय से इस की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।परीक्षा से सम्बंधित अभिलेख जिलो को भेज दिए गए है।अब जिलो मे तैनात शिक्षा विभाग के अधिकारी अभिलेखो को परीक्षा केन्द्रो तक पहुँचा रहे है।मंडल, जिला और ब्लॉक स्तर पर उडन दस्तो का गठन अधिकांश जिलो मे हो चुका है।इस के अलावा सभी 13 जिलो के प्रशासन भी इस मे सहयोग कर रहे है।अधिकांश जिलाधिकारी बैठक ले चुके है।परीक्षा केन्द्रो पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है।शिक्षा विभाग के आलाधिकारी व्यवस्थाओ पर नज़र बनाए हुए है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share