Bastar Olympics 2024: सीएम ने बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो और मस्कट का किया अनावरण, इस पूरे महीने चलेगा आयोजन

Bastar Olympics 2024: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो (प्रतीक चिन्ह) और मस्कट (शुभंकर) का अनावरण किया। बस्तर ओलंपिक के लोगो में बस्तर की संस्कृति और परंपराओं की झलक दिख रही है। पहाड़ी मैना और वन भैंसा को बस्तर ओलंपिक का मस्कट बनाया गया है।
बस्तर ओलंपिक में विकासखंड स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन एक नवंबर से 20 नवंबर 2024, जिला स्तर पर 21 नवंबर से 25 नवंबर और संभाग स्तर पर प्रतियोगिताएं 26 नवंबर से 30 नवंबर के मध्य होंगी। बस्तर ओलंपिक में एथेलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराटे, कबड्डी, खो-खो, वालीवाल और रस्साकसी जैसे खेलों को शामिल किया गया है।