बलरामपुर एक्सीडेंट: 6 की मौत, डबरी में जा गिरी स्कार्पियों, मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य…

बलरामपुर एक्सीडेंट: 6 की मौत, डबरी में जा गिरी स्कार्पियों, मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में सवारियों से भरी स्कार्पियों डबरी में जा गिरी। इस हादसे में महिला, बच्ची समेत छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार व्यक्ति एक ही परिवार से थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और स्कार्पियों के अंदर से शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना बलरामपुर जिला के राजपुर थाना क्षेत्र, ग्राम बुढाबग़ीचा के पास मुख्य मार्ग की है। 2 नवम्बर शनिवार की शाम कुसमी से स्कार्पियों में सवार होकर लोग अंबिकापुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बुधाबाग़ीचा के पास सवारियों से भरी स्कार्पियों अनियंत्रित होकर डबरी में जा गिरी।

बताया जा रहा है डबरी में गिरने के बाद स्कार्पियों का दरवाजा लॉक हो गया था, जिस वजह से लोग बाहर नहीं आ सके। इस घटना में महिला बच्ची समेत 6 लोगों की मौत हो गई।

इधर स्कार्पियों को डबरी में गिरते देख लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और खुद डबरी में उतरकर स्कार्पियों में फंसे लोगों का रेस्क्यू करने लगे।

घटना में वाहन सवार कुछ लोग घायल हुए है, जिन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं, इस हादसे में स्कार्पियों चालक गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share