Balodabazar Violence: पुलिस पर पत्थरबाजी करने वाला जोमैटो का डिलीवरी बाॅय गिरफ्तार…

Balodabazar Violence: पुलिस पर पत्थरबाजी करने वाला जोमैटो का डिलीवरी बाॅय गिरफ्तार…

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में कलेक्टर-एसपी कार्यालय में तोड़फोड़-आगजनी और पत्थराव मामले में पुलिस ने जोमैटो डिलीवरी बाॅय को गिरफ्तार किया है। घटना के दौरान आरोपी कुलदीप राय ने पुलिस जवानों पर पत्थरबाजी की थी। मामले में पुलिस ने अबतक के 159 आरोपियों को गिरफतार किया है। 

जानिए क्या था मामला

दरअसल 10 मई को बलौदाबाजार में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों द्वारा आक्रोशित होकर पुलिस बल के साथ पत्थर बाजी, मारपीट करते हुए संयुक्त कार्यालय में खडी वाहनों में आग लगा दिया गया था। धरना प्रदर्शन का आयोजन करने वाले तथा इस दौरान बलवा तोड़फोड़ एवं आगजनी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बना कर संभावित स्थलों में लगातार दबिश दी जा रही है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करते हुए उनकी तलाश की जा रही है।

जिसके तहत आज आरोपी कुलदीप राय को गिरफ्तार किया गया। घटना वाले दिन कुलदीप ने संयुक्त कार्यालय परिसर में पत्थर बाजी करते हुए तोड़फोड़ किया था। आरोपी जोमैटो डिलीवरी का काम करता था। आरोपी इतना शातिर है कि घटना के बाद फिर से जोमैटो डिलीवरी का काम शुरू कर दिया था। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आज 11 जून तक की स्थिति में बलौदाबाजार में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले 159 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोपी- कुलदीप राय उम्र 28 वर्ष निवासी मुंगेली विनोबा नगर जिला मुंगेली

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share