Balodabazar News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता की हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान ट्रेक्टर से मारी टक्कर…

Balodabazar News रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में कांग्रेस नेता व पूर्व जनपद सदस्य की हत्या कर दी गई। आरोपी ने घटना उस वक्त अंजाम दिया जब कांग्रेस नेता मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान आरोपी ने दयाराम जायसवाल पर ट्रेक्टर चढ़ा कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, घटना कसडोल थाना क्षेत्र की है। पूर्व जनपद सदस्य रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। आरोप है कि ट्रेक्टर चालक ने पुरानी रंजिश के चलते दयाराम जायसवाल की हत्या की गई।
फिलहाल मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। साथ ही घटना के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।






