Balod News: प्रधान पाठक सस्पेंड: छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला प्रधान पाठक निपटा, जांच में पुष्टि के बाद JD की कार्रवाई

Balod News: प्रधान पाठक सस्पेंड: छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला प्रधान पाठक निपटा, जांच में पुष्टि के बाद JD की कार्रवाई

Balod News: बालोद। स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया है। जांच में पुष्टि होने पर संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग ने यह कार्यवाही की है। पूरा मामला बालोद जिले के गुरूर विकासखंड के ग्राम चिटौद का है।

 

शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिटौद विकासखंड गुरूर जिला बालोद के प्रधान पाठक कांशीराम साहू के विरुद्ध छेड़छाड़ और अशोभनीय हरकत करने, गलत ढंग से शरीर को स्पर्श करने,अपशब्द कहने, अध्यापन कार्य में रुचि नहीं लेने तथा नियमित शाला में उपस्थित नहीं होने की शिकायत मिली थी। उक्त शिकायत की जांच गुरूर बीईओ के द्वारा करवाई गई। जांच अधिकारी ने अपने प्रतिवेदन में शिकायत की पुष्टि की।

प्रधान पाठक कांशीराम साहू के कृत्य को सिविल सेवा आश्रम नियम 1965 के नियम तीन के उप नियम 1,2,3 के विपरीत गंभीर कदाचरण की श्रेणी में पाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में काशीराम साहू का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी छुई खदान जिला खैरागढ़, छुईखदान, गंडई नियत किया गया है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share