August Festivals : अगस्त में नाग पंचमी, रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, हरियाली तीज, बहुला चतुर्थी, जैसे बड़े त्योहार… जानें अगस्त के व्रत-त्योहार

August Festivals : अगस्त में नाग पंचमी, रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, हरियाली तीज, बहुला चतुर्थी, जैसे बड़े त्योहार… जानें अगस्त के व्रत-त्योहार

 August Festivals : अगस्त महीना 1 अगस्त गुरुवार से प्रारंभ होने जा रहा है. अगस्त 2024 का महीना व्रत और त्योहारों से भरा हुआ है. अगस्त के पहले ही दिन सावन का पहला प्रदोष व्रत है.

अगस्त महीने में सावन शिवरात्रि, हरियाली अमावस्या, सावन अमावस्या, सावन सोमवार, हरियाली तीज, विनायक चतुर्थी, श्रावण पुत्रदा एकादशी, सावन पूर्णिमा, कजरी तीज, बहुला चतुर्थी, शनि प्रदोष जैसे प्रमुख व्रत आने वाले हैं. इसके अलावा अगस्त में नाग पंचमी, रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, तुलसीदास जयंती, कल्कि जयंती जैसे बड़े त्योहार और पर्व आने वाले हैं.

आइये जानते हैं कि अगस्त के ये प्रमुख व्रत और त्योहार की लिस्ट :- 

अगस्त 2024 के व्रत और त्योहार

  • 1 अगस्त, गुरुवार: पहला सावन प्रदोष व्रत, गुरु प्रदोष व्रत
  • 2 अगस्त, शुक्रवार: सावन शिवरात्रि व्रत
  • 4 अगस्त, रविवार: हरियाली अमावस्या, सावन अमावस्या
  • 5 अगस्त, सोमवार: तीसरा सावन सोमवार व्रत
  • 6 अगस्त, मंगलवार: तीसरा सावन मंगला गौरी व्रत
  • 7 अगस्त, बुधवार: स्वर्ण गौरी व्रत, हरियाली तीज
  • 8 अगस्त, गुरुवार: सावन विनायक चतुर्थी
  • 9 अगस्त, शुक्रवार: नाग पंचमी
  • 10 अगस्त, शनिवार: कल्कि जयंती
  • 11 अगस्त, रविवार: तुलसीदास जयंती
  • 12 अगस्त, सोमवार: चौथा सावन सोमवार व्रत
  • 13 अगस्त, मंगलवार: चौथा सावन मंगला गौरी व्रत
  • 16 अगस्त, शुक्रवार: वरलक्ष्मी व्रत, श्रावण पुत्रदा एकादशी, सूर्य की सिंह संक्रांति
  • 17 अगस्त, शनिवार: दूसरा सावन प्रदोष व्रत, शनि प्रदोष व्रत
  • 19 अगस्त, सोमवार: रक्षाबंधन, सावन पूर्णिमा, पांचवां सावन सोमवार व्रत
  • 20 अगस्त, मंगलवार: भाद्रपद माह प्रारंभ, भाद्रपद कृष्ण प्रतिपदा ति​​थि
  • 22 अगस्त, गुरुवार: कजरी तीज, बहुला चतुर्थी, हेरंब संकष्टी चतुर्थी
  • 26 अगस्त, सोमवार: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
  • 29 अगस्त, गुरुवार: अजा एकादशी
  • 31 अगस्त, शनिवार: शनि प्रदोष व्रत

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share