Atishi Hunger Strike: अनशन पर बैठीं दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली LNJP के ICU में भर्ती

Atishi Hunger Strike: अनशन पर बैठीं दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली LNJP के ICU में भर्ती

Atishi Hunger Strike: दिल्ली में चल रहे जल संकट को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठीं आप नेता आतिशी की तबीयत देर रात बिगड़ गई। उन्हें तड़के करीब 4 बजे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, आतिशी का ब्लड शुगर लेवल आधी रात को 43 और सुबह 3 बजे गिरकर 36 पर पहुंच गया। इसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी।

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं आतिशी

आतिशी हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी जारी करने की मांग पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। अनशन के चौथे दिन सोमवार को एलएनजेपी के डॉक्टरों ने आतिशी के स्वास्थ्य की जांच की थी। उनके स्वास्थ्य में गिरावट देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह भी दी थी। उस समय आतिशी ने कहा कि मेरी जान से ज्यादा दिल्ली की जनता को पानी दिलाना जरूरी है। जब तक दिल्ली के लोगों को उनके हक का पानी नहीं मिल जाता उनका अनशन जारी रहेगा।

डॉक्टरों की टीम कर रही है स्वास्थ्य की जांच

बीते 21 जून से दिल्ली की जल मंत्री आतिशी 28 लाख दिल्ली के लोगों को हरियाणा से उनके हक का पानी दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं। सोमवार को अनशन के चौथे दिन लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच की, थी।

ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल और वजन घटा

डॉक्टरों ने आतिशी के ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल में बड़ी गिरावट दर्ज की। आतिशी का वजन भी कम हो गया है। जिस तेजी से आतिशी का ब्लड शुगर लेवल, ब्लड प्रेशर और वजन घटा है, डॉक्टरों ने उसे खतरनाक बताया है। साथ ही आतिशी का यूरिन कीटोन स्तर भी बढ़ता जा रहा है। उनके शरीर में कीटोन की मात्रा का इस प्रकार बढ़ना उनकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share