Athiya Shetty Pregnant: शेट्टी परिवार के घर में अब गूंजेगी किलकारी, सुनील शेट्टी की लाड़ली बनने वाली है मां…

Athiya Shetty Pregnant: शेट्टी परिवार के घर में अब गूंजेगी किलकारी, सुनील शेट्टी की लाड़ली बनने वाली है मां…

Athiya Shetty Pregnant: मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर गुडन्यूज देते हुए प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। आथिया और उनके पति भारतीय क्रिकेटर के.एल राहुल जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। जी हां, 63 की उम्र में सुनील शेट्टी के घर किलकारी गूंजेगी और वह जल्द ही नाना बनेंगे।

जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के.एल राहुल ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए बताया है अभिनेत्री प्रेग्नेंट हैं और वे जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, ऋचा चड्ढा-अली फजल और यामी गौतम के बाद अब अथिया और के.एल राहुल भी पैरेंटहुड क्लब में शामिल होने जा रहे हैं। कपल ने इस पोस्ट में बड़े से इविल आई इमोजी और बच्चे के पैरों के प्रिंट के साथ लिखा है- “हमारा खूबसूरत आशीर्वाद जल्द ही आ रहा है, 2025।” इस पोस्ट पर तब से अहान शेट्टी, रिया कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और कई सेलेबस के कमेंट भी आ चुके है।

बता दें कि, अथिया शेट्टी बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी की इकलौती बेटी है। माना जाता है कि अथिया और केएल राहुल की मुलाकात फरवरी 2019 में एक दोस्त के माध्यम से हुई थी और दिसंबर 2019 में थाईलैंड में उनके नए साल के जश्न की फोटो वायरल होने के बाद रोमांस की अफवाहें उड़ी थी। लंबे समय की डेटिंग के बाद 23 जनवरी, 2023 को सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फॉर्म हाउस में धूमधाम से कपल की शादी हुई। इस आयोजन में बेहद करीबी मेहमान और चुनिंदा दोस्त शरीक हुए थे।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share