Ashwin or Kwar month 2024 : पितरों का श्राद्ध और माँ आदिशक्ति की आराधना का माह, जानिये क्वांर माह के व्रत त्यौहार में बारे में

Ashwin or Kwar month 2024 : पितरों का श्राद्ध और माँ आदिशक्ति की आराधना का माह, जानिये क्वांर माह के व्रत त्यौहार में बारे में

Ashwin Month 2024: अश्विन माह हिन्दू पंचांग में सातवां महीना है अश्विन जिसे आश्वयुज के नाम से भी जाना जाता है। यह वर्षा ऋतु यानी कि भाद्रपद के बाद और शरद ऋतु की शुरुआत के समय आता है।

इंग्लिश कैलंडर के मुताबिक चलें तो सितंबर और अक्टूबर के मध्य का समय। ज्योतिष गणना के अनुसार, जब चंद्रमा वृषभ और मिथुन राशि के बीच में आते हैं तब अश्विन माह का शुभारंभ होता है।

अश्विन माह का पहला यानि कृष्ण पक्ष पितरों को समर्पित होता है. इसे पितृ पक्ष भी कहते हैं. वहीं अश्विन शुक्ल पक्ष में मां दुर्गा और श्रीराम की पूजा उपासना का महापर्व नवरात्रि और दशहरा मनाया जाता है. आइए जानते हैं अश्विन माह 2024 में कब शुरू होगा, इसके नियम, महत्व, व्रत-त्योहार कौन से हैं.

अश्विन महीना 2024 कब है ? 

इस साल अश्विन माह 19 सितंबर 2024 से शुरू हो रहा है, इसकी समाप्ति 17 अक्टूबर 2024 को होगी. ये पूरा महीना बेहद खास माना जाता है. ज्योतिष गणना के अनुसार, जब चंद्रमा वृषभ और मिथुन राशि के बीच में आते हैं तब अश्विन माह का शुभारंभ होता है.

अश्विन में पितरों को श्रद्धांजलि 


अश्विन माह की प्रतिपदा तिथि से सर्व पितृ अमावस्या तक 15 दिन पितरों को समर्पित होते हैं. इस दौरान पितृपक्ष में घर-परिवार के मृत सदस्यों की मृत्यु तिथि के अनुसार श्राद्ध कर्म करना चाहिए. मान्यता है कि इससे पूर्वज प्रसन्न होते हैं और परिवार में कभी दुख, दरिद्रता नहीं आती. इस साल पितृ पक्ष में 18 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक श्राद्ध किए जाएंगे.

अश्विन में देवी साधना 



साल में चार बार नवरात्रियां आती हैं, लेकिन आश्विन मास की नवरात्रि का महत्व सबसे ज्यादा है. इस दौरान घर, पंडालों में घटस्थापना की जाती है. मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित होती है. इसे शारदीय नवरात्रि (Shardiya navratri) कहा जाता है. इस दौरान किए गए व्रत-उपवास का कई गुना फल मिलता है. मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है. 9 दिन तक देवी पूजन से हर संकट का नाश होता है. नवरात्रि के आखिरी दिन दशहरा मनाकर श्रीराम की पूजा की जाती है.

आश्विन माह त्योहार (Ashwin Month 2024 Vrat Tyohar)



  • 19 सितंबर 2024 (गुुरुवार) – अश्विन माह शुरू
  • 21 सितंबर 2024 (शनिवार) – संकष्टी चतुर्थी
  • 25 सितंबर 2024 (बुधवार) -जीवित्पुत्रिका व्रत
  • 26 सितंबर 2023 (गुरुवार) -गुरु पुष्य योग
  • 28 सितंबर 2024 (शनिवार) – इन्दिरा एकादशी
  • 29 सितंबर 2024 (रविवार) – प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 30 सितंबर 2024 (सोमवार) – मासिक शिवरात्रि
  • 2 अक्टूबर 2024 (बुधवार) – अश्विन अमावस्या
  • 3 अक्टूबर 2024 (गुरुवार) – शरद नवरात्रि, घटस्थापना
  • 9 अक्टूबर 2024 (बुधवार) – कल्परम्भ
  • 10 अक्टूबर 2024 (गुरुवार) – नवपत्रिका पूजा
  • 11 अक्टूबर 2024 (शुक्रवार) – दुर्गा महा नवमी पूजा, दुर्गा महा अष्टमी पूजा
  • 12 अक्टूबर 2024 (शनिवार) – दशहरा, शरद नवरात्रि पारणा
  • 13 अक्टूबर 2024 (रविवार) – दुर्गा विसर्जन
  • 14 अक्टूबर 2024 (सोमवार) – पापांकुशा एकादशी
  • 15 अक्टूबर 2024 (मंगलवार) – प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 17 अक्टूबर 2024 (गुरुवार) – अश्विन पूर्णिमा व्रत, तुला संक्रांति 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share