Ashnoor Kaur Photoshoot: रेड थाई-हाई स्लिट ड्रेस में अशनूर कौर ने दिखाई ऐसी अंदाज, 20 साल की उम्र में जोरों से धड़काया फैंस का दिल…

Ashnoor Kaur Photoshoot: रेड थाई-हाई स्लिट ड्रेस में अशनूर कौर ने दिखाई ऐसी अंदाज, 20 साल की उम्र में जोरों से धड़काया फैंस का दिल…

Ashnoor Kaur Photoshoot: मुंबई। टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर महज 20 साल की हैं, लेकिन वह अपनी टीनेज की उम्र में ही इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं. अशनूर एक तरफ टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा रही हैं, दूसरी तरफ वह सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अवतार से तहलका मचा देती हैं. एक्ट्रेस कई बार अपनी बोल्ड फोटोज शेयर करके बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर देती हैं, लेकिन इस बार अशनूर कौर का रेड वाइन लुक देख फैंस तक हैरान रह गए हैं. इन फोटोज को फैंस बार-बार देखने पर मजबूर हो रहे हैं. आइए आपके एक-एक स्लाइड दिखाते हैं.

दरअसल, नए साल से पहले अशनूर ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर फैंस के दिलों को धड़का दिया है. तस्वीरों में एक्ट्रेस रेड कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस में गजब ढाती नजर आ रही हैं.उनकी ये ड्रेस बैक साइड से काफी स्टालिश डिजाइन वाली है. अशनूल ने अपने हाथों में रेड कलर के नेट के गल्व्स भी पहने हुए हैं. और हाथों में व्हाइट फ्लावर्स लिए एक्ट्रेस काफी हसीन लग रही हैं. स्ट्रेप वाली ड्रेस में अशनूर ने ग्लॉसी मेकअप किया है और अपने बालों को कर्ल किया है. इस लुक में एक्ट्रेस कहर ढाती नजर आ रही हैं.

बता दें कि, इस तस्वीरों को शेयर करते हुए अशूनर ने कैप्शन में लिखा है सांता आप देर से आए हैं. यानी ये तस्वीरें एक्ट्रेस की क्रिसमस के मौके की हैं जिन्हें उन्होंने देर से पोस्ट किया है. अशनूर ने अपनी बॉसी वाइब्स वाली तस्वीरें भी शेयर की हैं. एक्ट्रेस ऑल ब्लैक लुक में कमाल लग रही है. अशनूर ने ब्लैक टॉप के साथ ब्लैक कोट और ब्लैक पैंट पहनी हुई है और वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share