Arvind Kejriwal: सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया इस्तीफे का ऐलान: सार्वजनिक सभा में बोले- दो दिन बाद छोड़ दूंगा पद..

Arvind Kejriwal: नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। उन्होंने आज यहां एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे 2 दिन मे इस्तीफा दे देंगे और आम आदमी पार्टी का कोई नेता प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री होगा। केजरीवाल ने कहा कि अब जब तक मैं दूसरा चुनाव नही जीत जाता, तब तक मुख्यमंत्री नहीं बनूंगा। बता दें कि एक दिन पहले ही केजरीवाल 177 दिन बाद जेल से बाहर निकले हैं।






