Anupama Today Episode: छोटी को उसकी हैसियत दिखाएगी अनुपमा, निकालेगी सारा अकड़, शो में होगा जबरदस्त हंगामा…

Anupama Today Episode: मुंबई। टीवी सीरियल अनुपमा में रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना की जोड़ी धमाल मचा रही है। इस सीरियल में अनुज और अनुपमा बनकर दोनों एक्टर टीआरपी की लिस्ट में छाए हुए हैं। ये शो अपने टर्न और ट्विस्ट की वजह से टॉप पर बना हुआ है। इन दिनों सीरियल में देखने के लिए मिला है कि आध्या अनुज का घर छोड़कर भाग जाती है, जिसके बाद अनुज, अनुपमा और श्रुति तीनों ही आध्या की तलाश में निकलते हैं और अनुपमा अपनी बेटी की जान बचा लेती है। आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…
आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, अनुपमा आध्या को छोटी बोलकर पानी पिलाती है। ये नाम सुनकर आध्या भड़क जाती है और अपनी मां को खूब खरी खोटी सुनाती है। आध्या अनुपमा को धक्का दे देती है, तब यशदीप आध्या को तमीज में रहने के लिए कहते हैं लेकिन वह उन्हें भी जवाब दे देती है। आध्या अनुपमा से कहती है, ‘पता नहीं इन्होंने कौन सा काला जादू किया है कि मेरे पापा को बस यही दिखती है। इनके आने से उन्होंने मुझे डांटना शुरू कर दिया है और इन्हें हीरोइन बनकर मेरे पापा को अपने आगे पीछे घूमाना है।’ आध्या यहीं नहीं रुकती। वह दो चार बातें और भी सुना देती है। आध्या की बदतमीजी देखकर अनुपमा का गुस्सा भी फट जाता है और वह अपनी बेटी की सारी हेकड़ी निकाल देती है। अनुपमा आध्या को बोलती है, ‘मुझे नहीं पता था कि तुम और तुम्हारा पापा यहां पर हो वरना मैं यहां पर कभी नहीं आती। मैं यहां पर जॉब करने आई हूं। अरे मेरे पास तो घर भी नहीं है। यहां पर रेस्टोरेंट में रहती है, तो तुम लोगों की लाइफ में क्यों ही घुसने लगी।’ इसके आगे अनुपमा बताती है कि उसने कभी आध्या और अपने बाकी बच्चों में अंतर नहीं किया। आखिर में वह यह भी बोलती है कि तुम्हें मुझसे बात नहीं करनी मत कर। मेरी शक्ल मत देख लेकिन वह बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेगी।
सीरियल में आप आगे देखेंगे कि, जब अनुपमा रेस्टोरेंट में आध्या की अकल ठिकाने लगाती है तभी वहां पर अनुज और श्रुति पहुंच जाते हैं। इस मौके पर अनुपमा अनुज को देखकर बोलती है, ‘वह अपनी और श्रुति की बेटी को यहां से लेकर जा सकते हैं और वह आध्या को समझा दे कि मैं यहां पर आप दोनों के बीच में नहीं आई हूं।’ ये बात सुनकर अनुज भड़क जाता है। वह कुछ बोलना चाहता है लेकिन बोल नहीं पाता और आध्या को लेकर चला जाता है।
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, अनुपमा ने डांस करने का फैसला फिर से किया और यशदीप बोलता है कि डांस करके तुम अपना दर्द भूल जाओगी। इधर अनुज श्रुति से पूछता हैं कि तुम कैसी हो तो वह बोलती हैं कि में अच्छी हूं। तोषु अनुपमा और यशदीप से मिलता हैं और उनके रिश्ते पर सवाल उठाता हैं।






