Anupama Today Episode: वनराज शाह की उड़ेगी धज्जियां, बा की अब असली दुश्मन बनेगी अनुपमा…

Anupama Today Episode:  वनराज शाह की उड़ेगी धज्जियां, बा की अब असली दुश्मन बनेगी अनुपमा…

Anupama 7 August 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, अनुज आशा भवन से भाग जाता है, लेकिन मीनू उसे वापिस ले आती है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, मीनू अनुपमा को अनुज की कंडीशन बताती है और इस बात का खुलासा करती है कि अनुज की यादद्श्त गई नहीं है, वो बस सब कुछ भूल जाना चाहता है। मीनू अनुज का इलाज करने की जिम्मेदारी लेती है और अनुपमा से एक लंबी लड़ाई की तैयारी करने का इजारा दे देती है। इसके बाद देविका अनुज को संभालती है और उसे अनुपमा के हुए एक्सीडेंट के बारे में बताती है। ये सुनकर अनुज हिल जाता है और जब अनुपमा उससे बात करने आती है, तो वह अनुपमा को शांत करवाता है। वहीं, मीनू शाह हाउस पहुंच जाती है और सबसे पहले बा को अनुपमा का दुश्मन बताती है और सबको बताती है कि वह अनुज का इलाज करने वाली है।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अनुपमा बाला की मदद से अनुज को पहले जैसा बनाने की कोशिश करती है। इस दौरान अनुपमा टिपिन सर्विस की प्लानिंग कर रही होती है, तभी इंदिरा अपने बेटे के पास जाने की बात बताती है। इस दौरान अनुपमा इंदिरा जी को याद दिलाती है कि कैसे उसके बेटे ने उसे घर से धक्के मारकर निकाला था, लेकिन इंदिरा जी अनुपमा की बातों पर ध्यान नहीं देती। इसके बाद अनुज को कमरे में बहुत सारे स्टिकर लगाती है, जिसे पढ़कर अनुज अनुपमा के बारे में अच्छा ही सोचता है। वह अपनी गलती मानता है। दूसरी तरफ अनुपमा बुरी खबर से बचने के लिए एक टोटका करती है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share