Anupama Today Episode: अनुपमा के खूंखार दुश्मन से हाथ मिलाया वनराज शाह, फिर बर्बाद होगी तीन जिंदगी…

Anupama Today Episode: अनुपमा के खूंखार दुश्मन से हाथ मिलाया वनराज शाह, फिर बर्बाद होगी तीन जिंदगी…

Anupama 13 August 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है। सीरियल में अनुज और अनुपमा की जिंदगी बिल्कुल भी आसान नहीं है। आध्या बीते छह महीने से गायब है, लेकिन अनुज अपनी बच्ची को मरा हुआ मानकर बैठा था और इसी वजह से उसकी दिमागी हालत भी खराब हो गई थी, लेकिन अनुपमा की वजह से अनुज धीरे धीरे ठीक होने वाला है। अब दोनों का जल्द ही आध्या से आमना-सामना भी होने वाला है। इन सबके बीच शो में अनुपमा और अनुज के नए दुश्मन की एंट्री भी होने वाली है, जिससे दोनों की लाइफ में नया ड्रामा होगा। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, आध्या छह महीने पहले चाइल्ड केयर एसोसिएशन के पास गई थी, जहां से उसे एक फैमिली को दे दिया गया। वह परिवार आध्या को जबरदस्ती अपने साथ रखता है। कहानी के मुताबिक, आध्या होस्टल में रह रही है और उसकी प्रिया नाम से अलग पहचान बन गई है। इतना ही नहीं, आध्या का किडनैप उसे पालन वाले पैरेंट्स कर लेते हैं, जिससे कहानी में नया ट्विस्ट आता है। अब आध्या इंडिया आ गई है। जल्द ही एक मंदिर में आध्या अपनी नई मां के साथ होगी। वह यहां पर अनुज और अनुपमा से मिलेगी। हालांकि, वह उन्हें पहचानने से भी मना कर देगी। वह अपने मां-पापा के साथ नहीं जाएगी। वह अपनी नई मम्मी के साथ ही रहेगी। दावा है कि आध्या की नई मम्मी अनुज और अनुपमा की नई दुश्मन हो सकती है। माना जा रहा है कि श्रुति अब अनुज और अनुपमा की जिंदगी में लौट सकती है। वह आध्या को पालने वाली मां निकलेगी, जो अनुज-अनुपमा को बर्बाद करेगी। माना जा रहा है कि वह वनराज से भी हाथ मिला सकती है।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अनुपमा ऑटो ड्राइवर बन जाएगी। वह सागर का ऑटो चलाएगी, लेकिन अनुज अनुपमा के साथ जाएगा। वह अनुपमा की जगह ऑटो चलाने वाला है। इस दौरान वनराज दोनों का मजाक उड़ाएगा, तो अनुज उसे धमकी दे देगा। इन सबके बीच, अनुज की नजर सड़क पर आध्या पर पड़ जाएगी। वह एक कार में होगी। इस दौरान अनुज ऑटो रोक कर उस कार के पीछे भागने लगता है और गिर जाता है। तब अनुपमा आकर उसे संभालती हुई नजर आएगी और आध्या को जल्द तलाश करने के लिए कहेगी।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share