Anupama Today Episode: शाह हाउस में होगा भयानक हंगामा, श्रुति की ऐसी की तैसी करेगी अनुपमा…

Anupama 25 June 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, अनुपमा के सामने श्रुति का सच आ गया है कि उसने ही फूड क्रिटिक को अनुपमा के खिलाफ किया और मीडिया में सारी बात फैलाई। इस दौरान अनुपमा श्रुति से ऐसा करने की वजह भी पूछती है तो श्रुति अपने मन का जहर अनुपमा के सामने निकालती है। वह अनुपमा पर आरोप लगाती है कि उसने उससे अनुज को छिनने की प्लानिंग की है। वह दोनों के बीच में आ गई है। अनुपमा भी श्रुति को धमकी देती है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…
आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, अनुपमा श्रुति को उसकी गलती का एहसास दिलाने की कोशिश करती है लेकिन श्रुति अपनी आवाज ऊंची करके चिल्लाती है और बोलती है की वह अनुज को छिनने की प्लानिंग करती है ये सुन कर अनुपमा हैरान रह जाती है और उसे बोलती है कि अगर वह अनुज के साथ होना चाहती है तो उसे कोई नहीं रोक सकता है लेकिन वह बस अनुज की खुशी चाहती है। इस पर श्रुति मुंह बना लेती है। इस दौरान अनुपमा श्रुति को चेतावनी देती है कि वह उसे इसका जवाब जरूर देगी और उसका हाल बुरा कर देगी। इस दौरान अनुज दोनों को बात करता देख लेता है, लेकिन वह दोनों तक पहुंच नहीं पता।
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, श्रुति कर में खुली आंखों से सपना देखती है कि अनुज को अनुपमा ने सब बता दिया है और फिर अनुज ने उसे छोड़ दिया। ये सच कर ही श्रुति दर जाती है और कर में चिल्लाने लगती है। अनुपमा घर पहुंच जाती है और अनुज जान लेता है कि अनुपमा को कोई बात परेशान कर रही है।
आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अनुज अनुपमा से पूछता है लेकिन वह कुछ नहीं बताती। इसके बाद घर के सभी लोग ट्रुथ एंड डेयर खेलते हैं। सब लोग एक दूसरे से सवाल करते हैं। गेम के बीच टीटू भी आ जाता है और वनराज के ताने चालू हो जाते हैं। इस दौरान टीटू अपना सच बताने की कोशिश करता है, लेकिन वह बात घुमा देता है। इसके बाद नंबर श्रुति का आता है और अनुपमा सवाल पूछने की बात करती है। श्रुति भी मान जाती है और ट्रुथ लेती है।






