Anupama Today Episode: इन दो शख्स का घर उजड़ेगी अनुपमा, शो में अब आया ये जबरदस्त ट्विस्ट…

Anupama Today Episode: इन दो शख्स का घर उजड़ेगी अनुपमा, शो में अब आया ये जबरदस्त ट्विस्ट…

Anupama 5 August 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, अनुज शाह हाउस के सामने चिल्ला चिल्लाकर बताता है कि उसकी बेटी आध्या मर गई है और वह आध्या की मौत की वजह अनुपमा को बताता है। ऐसे में शाह परिवार को लोगों के एक बार फिर अनुपमा को कौसने की वजह मिल जाती है। हर कोई अनुपमा को भर-भरकर ताने देता है और इस वजह से वह टूट जाती है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, अनुपमा आशा भवन के लोगों को अपनी और अनुज की कहानी सुनाती है और बताती है कि कैसे वह प्यार में आकर आध्या से किया वादा तोड़ देती है। दूसरी तरफ वनराज शाह को मीनू से पता चलता है कि कॉलेज में उसकी रैगिंग की कोशिश हुई है और ये जानते ही तोषू भड़क जाता है लेकिन मीनू दोनों को शांत करवाता है। आशा भवन में अनुपमा अंकुश और बरखा के बारे में सोचती है और नंदिता के सामने अपना दुख जाहिर करती है और बरखा-अंकुश से सारा सच निकलवाने के बारे में पूछती है। तभी अंकुश और बरखा के घर में आग लग जाती है और अंकुश पैनिक होकर अनुपमा के बारे में सोचता है।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, वनराज मीनू को सागर के ऑटो से उतरने हुए देख लेता है और वह इसी वजह से तोषू को अपनी भांजी पर नजर रखने के लिए कहता है और फिर मीनू-किंजल मार्केट निकल जाते हैं। इसके बाद आशा भवन में सागर सबके लिए सामान लेकर आता है और फिर नंदिता अपनी बेटी आशा के लिए वर्क फ्रॉम होम करने की बात करती है। अनुपमा हां भी कर देती है। इसके बाद देविका आशा भवन आती है और अनुज की हालत देखकर फूट-फूटकर रोती है और अनुपमा से उसकी हालत का पूछती है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share