Anupama Today Episode: श्रुति ने अनुज के साथ की ऐसी हरकत, अनुपमा को आ गई शर्म…

Anupama Today Episode: श्रुति ने अनुज के साथ की ऐसी हरकत, अनुपमा को आ गई शर्म…

Anupama 22 June 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, अधिक शाह हाउस में हंगामा खड़ा कर देता है। वह पाखी को चेतावनी देता है कि वह अपनी बेटी को जल्द ही यहां से लेकर जाएगा क्योंकि उसके साथ ईशानी सेफ नहीं है। इतना ही नहीं, वह अनुज और अनुपमा को एक होने की सलाह देता है। ये सुनकर कई लोग अधिक की हां में हां मिलाते हैं। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, अनुपमा और अनुज एक-दूसरे को हल्दी लगाते हैं कि तभी श्रुति आ जाती है। श्रुति फिर देखती है कि आध्या सबके साथ सेलिब्रेशन एंजॉय करती है और उसे और गुस्सा जाता है। वह फिर अनुज को खींचकर गले लगा लेती है। सभी श्रुति को वहां देखकर हैरान हो जाते हैं। वह कहती है कि अच्छा हुआ मैं आ गई नहीं तो मैं यहां की सब चीजें मिस कर देती। वह फिर अनुज के गाल पर लगी हल्दी साफ करती है और कहती है कि तुम्हें हल्दी लगाने का हक सिर्फ मुझे है और फिर अनुज के हाथ से अपने गाल पर हल्दी लगाती है और फिर उसके गाल से अपने। बा उसे कहती है यह भारत है और यहां शर्म करनी होगी।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, इसके बाद श्रुति, अनुज से पूछती है कि तुम मेरे यहां आने से खुश नहीं हो न तो वह कहता है कि मैंने ऐसा कब कहा तो श्रुति बोलती है कि मुझे ऐसा लगा। वह फिर उसे गले लगा लेती है। अनुज कहता है कि श्रुति अभी तुम्हें बा ने टोका था, अब फिर कोई टोक देगा। वहीं टीटू और डिम्पी हनीमून की बात करते हैं तो तभी अंश वहां आ जाता है और कहता है कि मुझे भी जाना है, आप मुझे भी लेकर जाओगे तो दोनों हां कहते हैं। इसके बाद बाकी बच्चे भी हनीमून पर जाने की जिद्द करते हैं। वहीं बाबूजी टीटू को अपना सामान लेकर आने को बोलते हैं तो पड़ोसी, लीला को बोलते हैं कि यह क्या तुम घर जमाई बना रहे हो तपिश को तो वनराज कहता है कि नहीं टीटू, जमाई नहीं बल्कि बेटा बनकर रहेगा। सबको लगता है कि वनराज ने टीटू को एक्सेप्ट कर लिया है, लेकिन उन्हें नहीं पता कि वनराज कुछ और ही प्लान बना रहा है। वह मन ही मन कहता है कि जमाई तब बनेगा न जब शादी होगी।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share