Anupama Today Episode: अनुपमा को पुलिस करेगी गिरफ्तार, लगा ये गंभीर आरोप, शो में अब आएगा धमाका ट्विस्ट…

Anupama Today Episode: अनुपमा को पुलिस करेगी गिरफ्तार, लगा ये गंभीर आरोप, शो में अब आएगा धमाका ट्विस्ट…

Anupama Today Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में रोजाना एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए मिलता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, अनुपमा एक्जीबीशन का काम पूरा खत्म करती है। इसी बीच तोषु को पता चलता है कि गुंडों ने उसकी बेटी परी को किडनैप कर लिया है। ये बात जानकर तोषु घबरा जाता है। इसी बीच अनुज का सामना एक बार फिर वनराज के साथ होता है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, अनुपमा को देखकर अनुज एक बार फिर से आंहें भरेगा। अनुज को लगेगा कि तोषु कहीं भाग गया है। अनुज सब जगह अनुज की तलाश करेगा। अनुज को अफसोस होगा कि उसने तोषु को क्यों डांट दिया। इसी बीच अनुज को आद्या का फोन आएगा। आद्या अनुज को बताएगी कि श्रुति बेहोश हो गई है। आद्या बताएगी कि श्रुति के पिता ने उसको सगाई की अंगूठी दी। जिसे देखकर श्रुति ने रोना शुरू कर दिया जिसके बाद वो बेहोश हो गई। आद्या की बातें सुनकर अनुज घबरा जाएगा। अनुज श्रुति से मिलने का फैसला करेगा। वहीं तोषु को कुछ गुंडे धमकी देने वाले हैं। अपनी बेटी की जान बचाने के लिए चोरी करने के लिए राजी हो जाएगा। मौका मिलते ही तोषु चोरी करेगा।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, तोषु हार अनुपमा के बैग में छिपाएगा। इस दौरान तोषु अपनी मां को बताएगा कि उसने कुछ नहीं खाया है। अनुपमा तोषु को अपने हाथ से खाना खिलाएगी। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच जाएगी। पुलिस अनुपमा के बैग से हाथ बरामद करेगी। पुलिस अनुपमा को जेल लेकर जाएगी। जेल में अनुपमा जमकर आंसू बहाने वाली है। 

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, अनुपमा को गिरफ्तार किया जाता हैं और अनुज और यशदीप को उसकी चिंता होती हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share