Anupama Today Episode: तोषू के सीने पर लौटेंगे जहरीले सांप, अनुपमा को प्रपोज करेगा अनुज…

Anupama Today Episode: तोषू के सीने पर लौटेंगे जहरीले सांप, अनुपमा को प्रपोज करेगा अनुज…

Anupama 6 September 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है। सीरियल में… अनुपमा और अनुज साथ में समय बिताते हैं। वनराज के गायब होते ही शाह हाउस में हंगामा मच जाता है। तोषु परिवार के लोगों को अपने रंग दिखाता है। तोषु दावा करता है कि उसका बाप भगोड़ा है। तोषु की बातें परिवार के लोग पचा नहीं पाते हैं। तो आइए जानते है कि अपकमिंग एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, तोषु अपने ही परिवार में खूब हंगामा मचाएगा। तोषु खुद को शाह हाउस का मालिक बताएगा। तोषु की बातें सुनकर बा को सदमा लग जाएगा। तोषु शाह हाउस के लोगों पर हुक्म जमाना शुरू कर देगा। दूसरी तरफ आध्या अनुपमा को अपनी मां मानना शुरू कर देगी। जल्द ही अनुपमा को तोषु की हरकतों के बारे में पता चलेगा। अनुपमा अपना बोरिया बिस्तर उठाकर शाह हाउस पहुंच जाएगी। यहां वापश आते ही अनुपमा सबसे पहले तोषु की अच्छे से क्लास लगाएगी।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, तोषु की अक्ल ठिकाने लगाने के बाद अनुपमा गणेश चतुर्थी की तैयारी करेगी। इस दौरान अनुज और अनुपमा बप्पा की मूर्ती बनाएंगे। अनुज अनुपमा से कहेगा कि वो अब भी खुद को अधूरा महसूस करता है। अनुज दावा करेगा कि वो अपनी पुरानी गलती को ठीक करना चाहता है। ऐसे में अनुज अनुपमा को शादी के लिए प्रपोज करेगा। अनुज की बातें सुनकर अनुपमा इमोशनल हो जाएगी। इसी बीच अनुज अनुपमा को मंगलसूत्र थमा देगा। ऐसा होते ही अनुपमा भी पिंघल जाएगी। अनुपमा अनुज के साथ फिर से शादी करने के लिए राजी हो जाएगी।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share