Anupama Today Episode: पाखी-तोशु को उसकी औकात दिखाएगी अनुपमा, शो में होने वाला है अब ये नया ड्रामा…

Anupama Today Episode: पाखी-तोशु को उसकी औकात दिखाएगी अनुपमा, शो में होने वाला है अब ये नया ड्रामा…

Anupama 21 September 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है। सीरियल में… कैसे तोशु और पाखी आशा भवन से बाहर होने के बावजूद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। वहीं, दूसरी तरफ बाकी लोग अपने-अपने काम में लग जाते हैं। इसी बीच अनुपमा, डिम्पी को जोर दार थप्पड़ बजा देती है, क्योंकि वह नंदिता को लेकर अपशब्द कहती है। तो आइए जानते है कि अपकमिंग एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, अनुपमा के बाहर जाने से होती है, जहां वह बापूजी से कहती है कि अगर कोई भी चू-चां करे, तो उसे आशा भवन से बाहर निकाल दे। इसके बाद अनुज और अनुपमा वहां से चले जाते हैं। दूसरी तरफ तोशु-पाखी का कार्ड डिक्लाइन हो जाता है। ये देखकर दोनों परेशान हो जाते हैं। फिर दोनों मिलकर होटल से भागने का प्लान बनाते हैं। वहीं, अनुज और अनुपमा के बीच में रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलती है। दोनों पुरानी यादें ताजा करते हुए बाइक राइड पर जाते हैं। वहीं, डिम्पी बा से आकर कहती है कि चलिए हम जामनगर चलते हैं, यहां नहीं रहेंगे। हालांकि, वह उसे मना कर देती हैं। अनुपमा और अनुज जिस होटल में खाना डिलीवर करने जाते हैं, वहीं तोशु और पाखी भी उनसे टकरा जाते हैं।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, इसके बाद अनु मैनेजर से पूछती हैं कि आखिर बात क्या है। इसके बाद तोशु और पाखी बिल न पे कर पाने की वजह से होटल में बर्तन धोते हैं। जब तोशु और पाखी को पता चलता है कि उनकी मां ने ही उन्हें पकड़वाया है, तो वह और गुस्सा हो जाते हैं। इसके बाद अनुपमा उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाती है और मैनेजर से कहती है कि इनसे खूब काम करवाए। वहीं, तोशु और पाखी दोनों अनुज और अनुपमा के आगे गिड़गिड़ाते हैं, लेकिन कोई उनकी मदद नहीं करता। वहीं, दोनों कहते हैं कि काश आप हमारी मां ही न होतीं। जाते-जाते अनुपमा अपने पैसों में से उन्हें 20 रुपये देकर जाती है कि काम करने के बाद भूख लगेगी कुछ कहा लेना और वहां से चले जाते हैं। 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share