Anupama Today Episode: अब अनुपमा से दूर होगा ये करीबी इंसान, टीवी शो में आया भयानक ट्विस्ट…

Anupama Today Episode: अब अनुपमा से दूर होगा ये करीबी इंसान, टीवी शो में आया भयानक ट्विस्ट…

Anupama 8 August 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, मीनू अनुपमा से वादा करती है कि वह अनुज का इलाज करेगी, लेकिन वनराज शाह को इस बात से दिक्कत होती है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, अंश की स्कूल से रोज शिकायत आती है और टीटू उसे डांटता है, लेकिन अंश टीटू को सौतेला पापा बोलकर उल्टा जवाब देता है और इसी दौरान टीटू की डिंपी से बहस हो जाती है। डिंपी टीटू को काफी सुना देती है और उनकी आवाज आशा भवन में अनुपमा को सुनाई देती है। तब अनुपमा भी मानती है कि डिंपी को टीटू की कदर नहीं है। इस दौरान बाला भी इंद्राजी के लिए रोता है, क्योंकि वह अपने बेटे के साथ जा रही होती है। तब अनुज उससे इंद्राजी से अपने प्यार का इजहार करने के लिए कह देता है। वह अनुपमा के लिए अपना प्यार भी बताता है और अनुपमा ये सुन लेती है। इसी दौरान अनुज अनुपमा से आध्या की तलाश करने के लिए कहता है।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, इंद्राजी को उनका बेटा लेने आता है और तब अनुपमा उनके बेटे को पुरानी गलती न करने की हिदायत देती है और इंद्राजी चली जाती है और फिर थोड़ी देर बाद ही अनुपमा को पता चलता है कि बाला इंद्राजी से प्यार करते हैं। ये बात अनुपमा को सागर बताता है और तब अनुपमा अपने बाला काका को अपनी और अनुज की शादी बताती है, जो दादी-दादी की उम्र में हुई थी। अनुपमा उनके प्यार को सुनकर खुश होती है। अनुज दूर से ही अनुपमा को सुन रहा होता है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share