Anupama Today Episode: डिंपी को तगड़ा झटका देगी काव्या, ऐसे करके अनुज को पुराना याद दिलाएगी अनुपमा…

Anupama Today Episode: डिंपी को तगड़ा झटका देगी काव्या, ऐसे करके अनुज को पुराना याद दिलाएगी अनुपमा…

Anupama 27 July 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, अनुपमा और अनुज साथ है लेकिन अनुज को अनुपमा याद नहीं है। अनुपमा भी अनुज से आध्या के बारे में जानना चाहती है और इसी बीच कहानी में बरखा-अंकुश की एंट्री भी हो गई है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, अनुपमा आशा भवन में बैठकर अनुज के बारे में सोचती है और वह अपनी साथी से अपना दर्द बांटती है। तब अनुपमा को सुझाव मिलता है कि वह अनुज के ठीक होने का इंतजार ना करे। वह अनुज को मनाए। ये सुनकर अनुपमा शांत हो जाती है। दूसरी तरफ डिंपी टीटू के सामने अनुज की बुराई करती है और वनराज की तारीफ। टीटू को वह यह भी बताती है कि अनुज के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट वनराज करने वाला है। ये सुनकर टीटू फैसला लेता है कि वह मुंबई शिफ्ट हो रहा है और साथ में डिंपी और अंश को आना होगा, लेकिन डिंपी टीटू की बेइज्जती करते हुए आने से मना कर देती है। इन सबके बीच आशा भवन में अनुपमा अनुज के लिए डांस कर ती है और उसे पुरानी बातें याद दिलाती हैं। अनुपमा को दर्द होता है, तो अनुज उसे संभाल लेता है।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अनुज को केयरिंग नेचर देख अनुपमा खुश हो जाती है और उससे आध्या को वापिस लाने का वादा करती है। इसके आगे एयरपोर्ट पर सागर मीनाक्षी का इंतजार करता है। यहां पर वनराज का ड्राइवर भी होता है। शाह हाउस में भी मीनू के आने की तैयारी होती है। अनुपमा भी मीनाक्षी ठक्कर के स्वागत में लग जाती है, जो आश्रम को डोनेशन देने वाली है। वहीं, एयरपोर्ट पर सागर मीनाक्षी को देखकर अपने होश खो बैठता है। तभी मीनाक्षी उसके आगे गिर जाती है और फिर वह सागर के साथ चली जाती है। इन सबके बीच शाह हाउस में मीनू के लिए सब टेंशन में होते हैं। इन सबके बीच काव्या डिंपी को अंश की इज्जत करने की बात समझाएगी।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share