Anupama Today Episode: टीटू का दिल तोड़ेगी डिंपी, श्रुति को सबक सिखाएगी अनुपमा, सीरियल में अब होने वाला है ये जबरदस्त बवाल…

Anupama Today Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल ”अनुपमा” में अनुपमा के अंदर काफी कुछ होता हुआ इस वक्त दिखाया जा रहा है। सीरियल के अंदर श्रुति को अनुपमा और अनुज की सच्चाई पता लग गई है। ऐसे में वो अनुपमा से इस बारे में बात करती हुई इन दिनों सीरियल में दिखाई दे रही है। तो आइए आपको बताते हैं कि आज सोमवार 19 फरवरी 2024 के सीरियल में आगे क्या-क्या होने वाला है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि, श्रुति और अनुपमा की बातचीत के साथ होगी। श्रुति अनुपमा से कहेगी कि वो उसकी तरह बनाना चाहती है। ऐसे में अनुपमा उसे सलाह देगी कि चाहे कुछ भी हो जाए तुम अनुपमा मत बनना क्योंकि मैंने दूसरे के लिए बहुत कुछ किया है, लेकिन खुद कुछ नहीं पाया है। इसके बाद सीरियल में दिखाया जाएगा कि डिंपी पाखी की बातों को सुनकर घबरा जाएगी। इतने में टीटू का मैसेज आ जाएगा। वो उससे मिलकर कहेगी कि उसे छोड़कर वो पाखी के साथ जिंदगी बिता लें। ये सुनकर टीटू काफी गुस्सा हो जाएगा। वो कहेगा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं। इस पर डिंपी कहेगी कि प्यार उससे करना चाहिए जो तुम्हें प्यार करें ना कि तुम जिससे प्यार करो। ऐसे में टीटू डिंपी से पूछेगा कि क्या तुम मुझसे प्यार नहीं करती? इसका जवाब डिंपी नहीं दे पाएगी। जब वनराज घर पहुंचेगा तो वो सभी घरवालों को चुप देखकर पूछेगा कि कुछ हुआ है क्या? टीटू ने कुछ किया है? काव्या बात छुपाने के लिए बहाना लगा देगी कि बच्चों की लड़ाई की वजह से वो लोग चुप है। काव्या को याद आएगा कि पाखी टीटू वाली बात वनराज को बता देगी ऐसे में पैर में मोच आने का बहाना बनाकर दोनों की बात नहीं होने देगी। वहीं, दूसरी तरफ जब श्रुति अनुज के पास पहुंचेगी तो वो उससे कहेगी कि वो औऱ अनुज अब शादी नहीं कर सकते हैं। साथ ही वो ये घर छोड़कर जा रही है। आने वाले वक्त में आध्या श्रुति को घर छोड़कर जाता देख गुस्सा होगी और उसके गले लगकर रोएगी। अब देखना ये होगा क्या आध्या की जिद्द के आगे अनुज झुकेगा।
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा श्रुति और अनुज के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं। श्रुति घर छोड़ने का फैसला करती हैं, तभी आद्या आ जाती हैं और श्रुति से जाने की वजह पूछती हैं। अनुज और आद्या श्रुति को जाने से रोकते हैं। आद्या को बहुत गुस्सा आता हैं। किंजल अनुपमा से पूछती हैं कि क्या श्रुति आद्या और अनुज को आपसे ज्यादा प्यार दे सकती हैं।






