Anupama Today Episode: अनुपमा की हुई मौत, मंदिर में होगा दो सच्चे प्रेमा आत्माओं का महामिलन!…

Anupama Today Episode: अनुपमा की हुई मौत, मंदिर में होगा दो सच्चे प्रेमा आत्माओं का महामिलन!…

Anupama 1 September 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है। सीरियल में… मेघा आद्या पर हमला करती है। अनुपमा सही समय पर आकर आध्या को बचा लेती है। हालांकि इस दौरान अनुपमा बुरी तरह घायल हो जाती है। तो आइए जानते है कि अपकमिंग एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, अनुज अनुपमा को लेकर अस्पताल दौड़ता है। इसी बीच सीरियल अनुपमा की कहानी में एक और बड़ा भूचाल आने वाला है। खबर है कि सीरियल अनुपमा में अनुपमा की ही छुट्टी होने वाली है। अनुपमा की जान हमले के बाद खतरे में पड़ जाएगी। वहीं अनुज अस्पताल में जमकर आंसू बहाएगा। अनुज कपाड़िया भागता हुआ उसी मंदिर में जाएगा जहां वो और अनुपमा मिले थे। वह जाकर भगवान श्रीकृष्ण से अनुपमा को बचाने के लिए प्रार्थना करेगा और फिर वहां मंदिर में जोर-जोर के घंटे बजाना शुरू कर देगा। अनुज कपाड़िया लगातार घंटे बजाता रहेगा लेकिन अनुपमा की सेहत लगातार बिगड़ती चली जाएगी। स्पॉयलर में दिखाया गया है कि अनुपमा की लाइफ लाइन पूरी तरह ड्रॉप कर जाएगी और इधर अनुज कपाड़िया भी बेहोश होकर मंदिर में ही फर्श पर गिर पड़ेगा।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अनुज कपाड़िया के मंदिर में गिरते ही उधर अनुपमा की मौत हो जाएगी और फिर उसे अनुपमा की आत्मा मंदिर में दिखाई पड़ेगी। अनुपमा को वहां देखकर अनुज बहुत खुश होगा लेकिन कुछ ही पल में उसे अहसास हो जाएगा कि यह अनुपमा नहीं बल्कि उसका साया है। तो क्या अनुपमा की वाकई मौत हो चुकी है? क्या अनुज और अनुपमा की जोड़ी टूट चुकी है? क्योंकि अनुज को भी काफी अलग अंदाज में पेश किया गया है। अनुज और अनुपमा दोनों को ही अलग ढंग से पेश किया गया है, तो ऐसे में इस बात की काफी संभावना है कि अनुज और अनुपमा दोनों की मौत हो जाएगी। अब देखना होगा कि क्या यहां पर रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी सीरियल वाकई खत्म हो जाएगा, या फिर मेकर्स फिर एक बार लीप लाने के बारे में सोच रहे हैं जिसके बाद कहानी एक नए पड़ाव से शुरू होगी। बता दें कि टीआरपी लिस्ट में पहले पायदान पर रहने वाले इस शो में अभी तक कई लीप आ चुके हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share