Anupama Today Episode: अनुपमा के हाथ लगेगी बड़ी सफलता, अब बदलेंगे आशा भवन के दिन…

Anupama Today Episode: अनुपमा के हाथ लगेगी बड़ी सफलता, अब बदलेंगे आशा भवन के दिन…

Anupama 14 August 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, अनुपमा सागर की मदद करने के लिए ऑटो रिक्शा चलाने लगती है और अनुज उसकी मदद करता है। तभी रास्ते में अनुज को आध्या दिख जाती है लेकिन अनुपमा अनुज को संभाल लेती है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, अनुपमा मीनू के कॉलेज में कैटरीन का कॉन्ट्रैक्ट लेने आती है। वह कॉलेज के डीन से मिलती है और फिर उन्हें अपने हाथ का खाना बनाती है। तब अनुपमा उन्हें बताती है कि ये कॉन्ट्रैक्ट इसके लिए कितना जरूरी है। तभी डीन उसे कॉन्ट्रैक्ट दे देता है। इस दौरान कॉलेज का डीन अनुपमा को अपने घर को पार्टी का कैटरिंग का काम भी देता है। ये सुन कर अनुपमा खुश हो जाती है और बाहर आती है। लेकिन वह अनुज को वहां ना पाकर दर जाती है और अनुज को है जग देखती है। तभी अनुज पानी की बोतल लेकर आ जाता है।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अनुज और अनुपमा कॉलेज से निकल जाते हैं और तभी अनुपमा प्यारा सा सपना देखती है। सपने में अनुपमा और अनुज डांस करते हैं और अनुपमा का सपना टूट जाता है और अनुज अनुपमा मंदिर चले जाते है। दूसरी तरफ किंजल और मीनू, पाखी से छुपते छुपाते आशा भवन पहुंच जाते हैं। यहा पर मीनू सागर से मिलती है और दोनों अपने दिल की बात करते हैं। तभी सागर मीनू को आशा भवन आने से मना कर देता है। वह उसे डांट भी देता है और फिर मीनू रोते हुए चली जाती है। अनुज और अनुपमा मंदिर पहुंच जाते हैं। यहां पर अनुपमा कान्हा जी को थैंक्यू बोलती है। अनुज भी आध्या को मिलने की विनती कान्हा जी से करता है और उन्हें थैंक्यू भी बोलता है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share