Anupama Today Episode: यशदीप की बाहों में गिरेगी अनुपमा, पाखी चलेगी ये गंदी चाल, अब शो में होगा जबरदस्त हंगामा…

Anupama Today Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल “अनुपमा” में अनुज और अनुपमा अलग-अलग अपनी जिंदगी जी रहे हैं, लेकिन अनुज किसी तरह अनुपमा को अपनी लाइफ में लाना चाहता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि अनुपमा को अमेरिका की एक डांस क्लास में टीचर की नौकरी मिल जाती है और ये सब कुछ यशदीप की वजह से होता है। इतना ही नहीं, यशदीप अनुपमा को दिव्या के कैंसर की बीमारी के बारे में भी बताता है। आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…
आज एपिसोड में आप देखेंगे कि, अनुपमा और यशदीप सड़क पर खड़े होकर बात ही कर रहे होते हैं कि अनुपमा का पैर फिसल जाता है और यशदीप उसे संभालता है। दोनों को इतने करीब अनुज देख लेता है और मौके का फायदा उठाते हुए तोषू अनुज को भड़काने की कोशिश करता है। तोषू बोलता है, ‘कितनी अजीब बात है। पढ़े लिखे होने के बाद भी हमें अमेरिका में ढंग की जॉब नहीं मिल रही। लेकिन मम्मी को एक बड़े रेस्टोरेंट में काम भी मिल गया है।’ हालांकि, अनुज तोषू पर भड़क जाता है और उसे लिमिट में रहने की सलाह देता है। दूसरी तरफ डिंपी अपने बेटे अंश को लेकर परेशान होती है, तब काव्या उसे समझाने की कोशिश करती है और बोलती है कि तुम पहले टीटू पर ध्यान दो। लेकिन डिंपी कुछ नहीं सुनती। दोनों की ये बातें पाखी सुन लेती है।
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा अनुज और तोषू, यशदीप और अनुपमा से मुलाकात करते हैं। अनुज उन दोनों को एक ऑफर देता है और बोलता है कि उन्हें स्पाइस एंड चटनी रेस्टोरेंट का स्टॉल उनके इवेंट में लगाना चाहिए। इस मौके पर यशदीप तो मना कर देता है, लेकिन अनुपमा उसे मना लेती है। वह बोलती है कि एक कर्मचारी के लिए ये ऑफर ठुकराना सही नहीं है। इन सबके बीच, पाखी काव्या और डिंपी की बातें सुनने के बाद वनराज से बात करने जाती है। वह टीटू से किसी भी कीमत पर शादी करना चाहती है, लेकिन वनराज उससे बात नहीं करता है और इसी वजह से पाखी काफी ज्यादा भड़क जाती है। अनुज की यशदीप और अनुपमा से सारी बातें हो जाती हैं, जिसके बाद वह दोनों निकलने वाले होते हैं। इस पूरे पर अनुज के चेहरे पर स्माइल होती है, लेकिन जैसे ही दोनों वहां से जाते हैं तो अनुज के चेहरे पर गुस्सा साफ दिखता है।
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा डांस की प्रैक्टिस करती हैं। अनुज अनुपमा से मिलने के लिए बोलता हैं, लेकिन अनुपमा अनुज से बात करने से मना कर देती हैं।






