Anupama Today Episode: सीढ़ियों से गिरेगी अनुपमा, इन दो शख्स का होगा दर्दनाक एक्सीडेंट…

Anupama 9 August 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, अनुपमा के आशा भवन में से इंद्राजी चली जाती है। उन्हें उनका बेटा लेने आ जाता है, लेकिन वह जाते जाते आध्या के आने की दुआ कर जाती है। दूसरी तरफ शाह हाउस में डिंपी और टीटू के बीच फिर से झगड़ा होता है और वो आवाजें अनुपमा को आशा भवन तक आती है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…
आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, आशा भवन में अनुपमा और अनुज के बीच नजरों वाला रोमांस होता है और फिर शाह हाउस में किंजल तोषू के पास बहुत सारा कैश देख लेती है। तब वह अपने पति से जुआ ना खेलने की गुजारिश करती है, लेकिन तोषू कुछ भी नहीं सुनता। वहीं, मीनू को शाह हाउस के बाहर सागर मिल जाता है और वह जल्दी से उसके ऑटो में बैठ जाती है और फिर वह उसे कॉलेज छोड़ने निकल जाता है। रास्ते में छोटे से एक्सीडेंट की वजह से मीनू के सिर पर चोट लग जाती है, तो सागर उसका ध्यान रखता है। आशा भवन में अनुपमा भी सीढ़ियों से गिर जाएगी और तब अनुज उसे गोद में उठाकर रूम में लेकर जाएगी।
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अनुज अनुपमा से पहली बार बात करता है और उसे एक्सीडेंट के बारे में पूछता है। तब अनुपमा उस दिन को याद करती है जब अनुज उसे लेने आने वाला होता है और उससे पूछती है कि उस दिन क्या हुआ था। अनुपमा अनुज से ये भी पूछती है कि क्या उसने आध्या की लाश अपनी आंखों से देखी थी? अनुज ये बातें सुनकर बहुत ज्यादा परेशान हो जाता है। अनुपमा दर्द में उठकर अनुज से बात करने की कोशिश करती है, लेकिन वह अनुपमा को छोड़कर भाग जाता है। वह बाहर होल में जाकर अपनी बांसूरी बजाने लगता है। आशा भवन के सभी लोग अनुपमा और अनुज को दूर से देख रहे होते हैं।






