Anupama Today Episode: ज्वालामुखी बन श्रुति पर फूटेगी अनुपमा, खुला इस काले चिट्ठा का ये बड़ा राज…

Anupama Today Episode: ज्वालामुखी बन श्रुति पर फूटेगी अनुपमा, खुला इस काले चिट्ठा का ये बड़ा राज…

Anupama 24 June 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, श्रुति इंडिया आ गई है और वह अनुपमा को अनुज के साथ देख कर थोड़ा इनसिक्योर हो गई है। वह शाह हाउस में आ कर सबके सामने अनुज को गले लगा लेती है और सबके सामने उसे अपने गालों से हल्दी लगाती है। इतना ही नहीं, श्रुति की मुलाकात उस फूड क्रिटिक से भी होती है, जिसने अनुपमा के खाने की शिकायत की थी। इस दौरान ही पता चलता है कि अनुपमा को बर्बाद करने में श्रुति का भी हाथ है। अनुज को भी श्रुति पर शक होता है, लेकिन वह कुछ बोलता नहीं है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, श्रुति को बार बार मिस स्मिथ का फोन आता है और अनुज को उस पर शक होता है। अनुज शाह हाउस में जाने की बात करता है, इस पर श्रुति सवाल करती है। दूसरी तरफ शाह हाउस में आध्या सब के साथ समय बिताती है। इस दौरान वनराज टीटू के खिलाफ सबूत तलाश करने बाहर जाता है और देविका उसका पीछा करती है। दूसरी तरफ अनुपमा सामान लेने जाती है और गलती से अनुज की कार में बैठ जाती है। अनुज बात करने की कोशिश करता है, लेकिन बा बाहर आती है और अनुपमा चली जाती है।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, देविका वनराज के पीछे पीछे एक जग पहुंच जाती है जहां वह वनराज को एक पुलिस ऑफिसर के साथ देख लेती है और उसकी वीडियो रिकॉर्ड कर लेती है। हालांकि वनराज देविका को पकड़ लेता है और दोनों की थोड़ी सी बहस हो जाती है।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, दूसरी तरफ श्रुति मिस स्मिथ से मिलती है। दोनों के बीच हुई सारी बातें अनुपमा सुन लेती है। इस दौरान अनुपमा पहले मिस स्मिथ को सुनाती है और फिर श्रुति को सुनाती है। इस दौरान श्रुति अपने मन का जहर अनुपमा के सामने निकलेगी। वह अनुपमा पर आरोप लगाएगी कि उसकी वजह से अनुज और आद्या उससे दूर हो गए।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share