Anupama Today Episode: अनुपमा मरेगी अनुज के प्यार को लात, बौखलाते हुए पहुंचेगी श्रुति के घर…

Anupama Today Episode: अनुपमा मरेगी अनुज के प्यार को लात, बौखलाते हुए पहुंचेगी श्रुति के घर…

Anupama 28 June 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, डिंपी और टीटू की शादी में श्रुति का सच सबके सामने आ गया है। अनुज को पता चल गया है कि श्रुति ने ही मिस स्मिथ के साथ मिलकर अनुपमा का करियर बर्बाद किया है और ये सच जानते ही अनुज श्रुति से अपनी सगाई तोड़ देता है और श्रुति भी अनुज और अनुपमा को एक होने की सलाह दे देती है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, अनुज अनुपमा के सामने अपना प्यार जाहिर करने वाला है। सीरियल में दिखाया जाएगा कि शाह परिवार में सब लोग अनुपमा के बारे सोचते हैं और अनुपमा किसी अनजान जगह पर फूट फूटकर रो रही होती है। तभी वहां पर अनुज पहुंच जाता है और अनुपमा को बारिश से बचाता है। इस दौरान अनुज पुरानी सारी बातें करता है और बोलता है कि अनुज और अनुपमा हर बार अलग होते हैं, लेकिन किस्मत उन्हें एक साथ ले आती है। वह अनुपमा को घुटनों के बल बैठकर आई लव यू बोलता है, लेकिन अनुपमा अनुज का प्यार ठुकरा देती है और वहां से भाग जाती है। इस चीज से अनुज टूट जाता है।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अनुपमा भागकर अपने घर पहुंच जाएगी और देविका के गले लग जाएगी। वह देविका को बार-बार बोलती है कि ये सब कुछ उसकी वजह से हो रहा है। देविका उसे समझाने की कोशिश करती है, लेकिन अनुपमा शांत नहीं होती। तभी श्रुति वहां पर आ जाती है और देविका वहां से चली जाती है।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, श्रुति अनुपमा से माफी मांगती है। वह बार-बार उसे जोशी बेन बोलती है और सबके लिए माफी मांगती है। दूसरी तरफ अनुज खराब हालत में सड़कों पर भटकता है। शाह परिवार में भी वनराज अनुज और अनुपमा के तमाशे से खुश होकर मिठाई खाता है, जिसे काव्या ताना देकर चली जाती है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share