Anupama Today Episode: मौत को छूकर बाहर निकली अनुपमा, अब इन लोगो की करेगी खटिया खड़ी…

Anupama Today Episode: मौत को छूकर बाहर निकली अनुपमा, अब इन लोगो की करेगी खटिया खड़ी…

Anupama 2 September 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है। सीरियल में… अनुपमा को मारा हुआ बता दिया जाया है। अनुज और आध्या अनुपमा को मौत की खबर सुनकर सदमे में पहुंच जाते हैं। तो आइए जानते है कि अपकमिंग एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, डॉक्टर अनुपमा को मारा हुआ बता देते हैं, जिसके बाद अनुज अस्पताल में हंगामा खड़ा कर देता है। तब टीटू उसे संभालने की कोशिश करता है। आध्या भी बुरी तरह रोती है, लेकिन तभी अनुपमा को सांस आने लगती है और ये देखकर डॉक्टर तक हैरान रह जाते हैं। ये खबर सुनकर अनुज और बाकी लोग खुश हो जाते हैं। घर पर बा और किंजल भी खुश होते हैं। इसके बाद अनुज अनुपमा से मिलता है और वह अपनी अनु हमेशा साथ रहने के लिए बोलता है। अनुज अनुपमा के साथ रहने का फैसला लेता है और अनुपमा भी ये सुनकर खुश होती है।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अनुज और अनुपमा इस बार फिर से एक दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं और फिर रूम में आध्या आ जाती है। वह सबसे पहले अनुपमा को गले लगाती है और फिर दोनों से माफी मांगती है। आध्या इस सारी परेशानी को वजह खुद को बताती है। उसका रोना बंद ही नहीं होता। तब अनुज उसे शांत करवाता है। इसके बाद बाबू जी, टीटू, तोशू सभी लोग अनुपमा से मिलते हैं और फिर घर जाने का फैसला लेते हैं। घर पर बा सभी लोगों के साथ गरबा करती है। सभी अनुज और अनुपमा की लव स्टोरी की बात करते हैं और अपने अपने पार्टनर को देखते हैं। अगले दिन अनुपमा का रूम बैलून से सजा दिया जाया है और ये सब अनुज आध्या करते हैं और फिर दोनों ही अनुपमा की सेवा में लग जाते हैं। इसके बाद सभी लोग एक एक करके सब मिलते हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share