Anupama Today Episode: अनुपमा के सामने सुसाइड करेगा अनुज! आध्या से घिनौना हरकत करेंगे गुंडे…

Anupama Today Episode: अनुपमा के सामने सुसाइड करेगा अनुज! आध्या से घिनौना हरकत करेंगे गुंडे…

Anupama 12 August 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, वनराज मीनू को अनुपमा से दूर रखने की कोशिश में एक चाल चलता है। वह मीनू से वादा ले लेता है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, अनुपमा को देविका का फोन आता है और वह अपनी दोस्त को आध्या का पता बताती है। अनुपमा को पता चलता है कि आध्या चार महीने पहले चाइल्ड वेलफेयर एसोसिएशन के पास थी और फिर उसे किसी फैमिली को दे दिया। अनुपमा ये बात अनुज को भी बताती है, लेकिन अनुज अनुपमा पर चिल्ला पड़ता है और आध्या के होने की झूठी तसल्ली देने के लिए मना करता है। ये देखकर अनुपमा डर जाती है। दूसरी तरफ डिंपी और टीटू की एक बार फिर सड़क पर बहस हो जाती है। अनुपमा आध्या को ढूंढने के लिए यशदीप की मदद लेती है।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, आध्या किसी को फोन करने की कोशिश करती है, लेकिन तभी कोई आ जाता है और उसे मारने लगता है। दूसरी तरफ देविका आशा भवन आकर अनुपमा को बताती है कि आध्या तक वह जैसे तैसे पहुंची, लेकिन वह वहां से चली गई। ये सारी बातें अनुज सुन लेता है और वह खुद को कमरे में बंद कर लेता है और खुद की जान लेने की कोशिश करता है। हालांकि, अनुपमा ये सब सपना देखती है, जिस वजह से उसकी नींद उड़ जाती है। अगले दिन अनुपमा बा से बापू जी की बात करवाती है। तभी अनुज भी वहां आ जाता है और उस पर भरोसा करने की बात करता है। दूसरी तरफ देविका आध्या तक पहुंचने के सारे क्लूज इकट्ठा करती है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share