Anupama Today Episode: पुलिस ऑफिसर से भिड़ेगा अनुज, क्या अनुपमा को मिलेगी जमानत? शो में होगा ये जबरदस्त तमाशा…

Anupama Today Episode: पुलिस ऑफिसर से भिड़ेगा अनुज, क्या अनुपमा को मिलेगी जमानत? शो में होगा ये जबरदस्त तमाशा…

Anupama Today Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में रोजाना एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए मिलता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, तोषू अनुज के इवेंट में हार की चोरी कर लेता है और इस हार को अनुपमा के बैग में छुपा देता हैं लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब अनुपमा को सिक्योरिटी चैकिंग में पकड़ लिया जाता है। अनुपमा के बैग में हार देखकर अनुज और यशराज के पैरों तले जमीन निकल जाती है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, पुलिस ऑफिसर अनुपमा को अपनी कार में बैठा देंगे, जहां अनुपमा की हालत खराब होगी। वह बार बार बोलेगी कि उसने चोरी नहीं की लेकिन उसकी बात का विश्वास नहीं किया जाएगा। दूसरी तरफ तोषू को इस बात का पछतावा होगा कि उसकी वजह से उसकी मां जेल चली गई। वह पुलिस को सच बताने की सोचता है लेकिन फिर डर गया है। इसी बीच अनुपमा पुलिस स्टेशन पहुंच जाती है। 

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अनुपमा को जेल से छुड़ाने अनुज और यशदीप भागते हैं। वह दोनों स्टेशन पहुंचते हैं और पुलिस से अनुपमा के बारे में पूछते है। अनुज इस दौरान अनुपमा से मिलने को जिद करता है और ऑफिसर से बहस कर लेता है। इस वजह से ऑफिसर भड़क कर अनुज को बाहर निकल देती है। अनुपमा जेल के अंदर खुद को संभाल नहीं पाती। इस बीच किंजल के घर बा और वनराज अनुपमा को चोर मन लेते हैं। किंजल घर में बा और वनराज को बताती है कि कैसे अनुपमा ने पहली रात अमेरिका में सड़क पर काटी थी। वह बोलती है, जब मां ने उस वक्त चोरी नहीं की तो अब वो कैसे कर सकती है। ये बहस देख कर तोषू चिढ़ जाता है। जेल में अनुपमा से मिलने की परमिशन यशदीप को मिलती है और अनुपमा ये जानकर हैरान हो जाती है कि उसके परिवार से कोई भी जेल नहीं आया है।

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, अनुपमा की जमानत खारिज हो जाती हैं और वनराज को तोषु के ऊपर शक होता हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share