Anupama Today Episode: दर्द में तड़पेगा अनुज, बुरी हालत देख लोगों से भीख मांगेगी अनुपमा…

Anupama Today Episode: दर्द में तड़पेगा अनुज, बुरी हालत देख लोगों से भीख मांगेगी अनुपमा…

Anupama 23 July 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, राधा कृष्ण के मंदिर में अनुज और अनुपमा की मुलाकात होती है। अनुज अनुपमा को पहचान तक नहीं पाता और इसी वजह से वह उसे धक्का देकर भाग जाता है। इस दौरान अनुपमा सिर्फ चीखती और चिल्लाती रह जाती है और तब सब लोग उसे संभालते हैं। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, अनुपमा अनुज को ढूंढ लेती है और उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं, तभी वहां पर सब लोग आ जाते हैं। अनुज को वहां मौजूद साधू पकड़ लेते हैं और अनुपमा को टीटू-किंजल पकड़ते हैं। इस मौके पर साधू महाराज अनुपमा से अनुज को छोड़ने की बात करते हैं, तो अनुपमा चिल्लाने लगती है और वह अनुज की पत्नी होने का सबूत सबको दिखाती है। इस दौरान वह अपनी और अनुज की फोटोज दिखाती है, लेकिन तब भी वह अनुज को लेकर चले जाते हैं और अनुपमा बेहोश हो जाती है। इसके बाद अनुपमा को आशा भवन लेकर जाते हैं और अनुज का भी साधू इलाज करते हैं।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अनुपमा बेहोश होती है। इस दौरान हर कोई उसकी चिंता करते हैं। शाह हाउस में सभी लोग हॉल में बैठकर अनुज की हालत की बात करते हैं। तब तोषू और पाखी अनुपमा को दोष देते हैं कि उसने अनुज को भी बर्बाद कर दिया। तब किंजल और तोषू अनुपमा से मिलने जाते हैं। इस दौरान बापू जी अनुपमा की हालत पर रोते हैं। इस बीच अनुपमा सपना देखती है कि अनुज उसके पास वापिस आ जाता है और उसे सब कुछ याद आ जाता है। दोनों एक हो जाते हैं। ये सपना देखते ही अनुपमा उठ जाती है और अनुज से मिलने निकल जाती है। तब उसे पता चलता है कि अनुज कहीं चला गया। वह अनुज को गली गली ढूंढती है और फिर अनुज उसे मिल जाता है, लेकिन अनुज के सिर में दर्द उठ जाता है और वह अनुज को ऐसे देखकर बौखला जाती है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share