Anupama Today Episode: अनुपमा को चुनौती देगी आध्या, प्रेम के सामने सुनाएगी खरीखोटी, सीरियल में अब होगा नया बगावत…

Anupama 12 November 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है. सीरियल में… अनुपमा के लिए सिर्फ राही यानी आध्या सिर दर्द बनी हुई थी और शाह परिवार के लोग उसे परेशान कर रहे थे, लेकिन अब काव्या की बेटी माही का दिमाग भी खराब हो जाएगा. माही प्रेम के लिए कुछ फील करने लगी है, लेकिन अब वह आध्या को खूब सुनाने वाली है. माही की इनसिक्योरिटी अब सबके सामने आ जाएगी. तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…
सीरियल में, तोषू अनुपमा की दान करने की आदत से परेशान दिखता है और बा को बताता है कि उसने अपने हिस्से के पैसे साइड करने शुरू कर दिए हैं. वह अपना सारा गुस्सा प्रेम पर निकाल देता है, लेकिन प्रेम खुद को कंट्रोल करता है और घर में जाते हुए माही से टकरा जाता है. दूसरी तरफ परी और ईशानी की आध्या के मुद्दे पर बहस हो जाती है और दोनों लड़ने लगती हैं. दूसरी तरफ माही प्रेम से टकराने के बाद उसी के ख्यालों में खोई रहती है और फिर उसे एहसास होता है कि उसे प्रेम से प्यार हो गया, लेकिन प्रेम आध्या को देखता है. आगे दिखाया जाएगा कि आध्या अंश का ध्यान रखती है और ये चीज माही को पसंद नहीं आती.
आगे देखने के लिए मिलेगा कि, शाह परिवार के सभी लोग आध्या को कोसते हैं लेकिन अनुपमा के आते ही चुप हो जाते हैं और फिर घर के सभी बच्चे पैसे कमाने की बात अनुपमा को बताते हैं. इसके बाद माही प्रेम की किचन में मदद करती है, तभी वहां पर आकर आध्या प्रेम से पंगे लेती है और माही को कुछ बनाने के लिए बोलती है, लेकिन माही आध्या को सुना देती है. वह आध्या को डबल स्टैंडर्ड बोलती है और इस घर से जाने के लिए बोल देती है. ये सुनकर आध्या भी उसे जवाब देती है और तभी अनुपमा आ जाती है. वह माही और आध्या दोनों को धमकाती है. तभी आध्या ऐलान करती है कि वह अनुपमा को 10 लाख रुपये दिए बिना इस घर से तो नहीं जाएगी.






