जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा… रायपुर, कांकेर, रायगढ़, दुर्ग से इन्हें बनाया गया जिलाध्यक्ष, जानिए…

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने जिलाअध्यक्षों के नामों की घोषणा करनी शुरू कर दी है। कुछ जिलों में जिलाध्यक्षों के नाम भी सामने आये है। इनमें रायपुर ग्रामीण से श्याम नारंग को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि रायपुर शहर जिला अध्यक्ष को लेकर नाम की घोषणा नहीं हुई हैं।
पुरूषोतम देवांगन को दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष बनाया गया हैं।
रायगढ से अरूणधर दीवान को नया जिला अध्यक्ष बनाया गया हैं।
कांकेर से महेश जैन को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सूरजपुर से मुरली मनोहर सोनी को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई हैं।
बलरामपुर से ओमप्रकाश और जशपुर से भरत सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया हैं।
बीजापुर से घासीराम नाग को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। अपने अपने नेताओं को जिलाअध्यक्ष बनते देख बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।