Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी में अनन्या-शनाया और खुशी कपूर की ड्रेस ने मचाई सनसनी, इस वजह से लोगों ने खींचा ध्यान…

Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी में अनन्या-शनाया और खुशी कपूर की ड्रेस ने मचाई सनसनी, इस वजह से लोगों ने खींचा ध्यान…

Anant-Radhika Wedding: नईदिल्ली। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट कुछ ही देर में ये जोड़ी शादी के बंधन में बंध जाएगी। इस जोड़े की शादी को अटेंड करने के लिए बॉलीवुड सहित साउथ और इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज के अलावा राजनेताओं ने भी एंट्री करनी शुरू कर दी है। इन गेस्ट में तीन हसीनाएं कुछ अलग ही अंदाज में नजर आईं। 

दरअसल, अनंत अंबानी की तरफ से अनन्या पांडे, खुशी कपूर और शनाया कपूर ये तीनों नजर आईं। तीनों ने सेम डिजाइन और लुक की ड्रेस पहनी हुई है और तीनों ने सिर्फ अपनी आउटफिट के कलर को चेंज किया है। अनन्या पांडे जहां येलो घाघरा-चोली में नजर आईं, वहीं शनाया कपूर ब्लू ड्रेस में दिखीं तो खुशी कपूर भी ग्रीन ड्रेस में नजर आईं। दिलचस्प बात ये थी कि इन तीनों ने ही हाथ में नीले रंग का बैंड पहना हुआ है और तीनों के ब्लाउज के पीछे ‘Anant Brigade’ छपा हुआ है।

पैपराजी के कैमरे के आगे ये तीनों हसीनाएं ही अपना ये टैटू दिखाती नजर आईं। सबके मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर इन तीनों ने ये आउटपुट क्यों पहनी? क्या ये एक-दूसरे को कॉपी कर रही हैं या दूल्हे की तरफ से परफॉर्म करने वाली हैं? इनका ये लुक चर्चा में बना हुआ है। खबरों की मानें तो ‘अनंत ब्रिगेड’ जो इन तीनों एक्ट्रेस की चोली पर लिखा है, वे दूल्हे के करीबी दोस्तों और उनके सपोर्टर्ल ने प्यार से बनवाया गया है। तीनों एक्ट्रेस के अलावा कुछ एक्टर भी इस तरह के दूसरे नाम के छपे ड्रेस पहने हुए नजर आए।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share