Anant Ambani Pre Weding: देखिए वीडियोः अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग में फिल्मी सितारों का लगा मेला, धोनी पहुंचे अलग अंदाज में, सचिन, इवांका ट्रंप, मार्क जकरबर्ग और बिल गेट्स भी मेहमानों में शामिल…

Anant Ambani Pre Weding: देखिए वीडियोः अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग में फिल्मी सितारों का लगा मेला, धोनी पहुंचे अलग अंदाज में, सचिन, इवांका ट्रंप, मार्क जकरबर्ग और बिल गेट्स भी मेहमानों में शामिल…

Anant Ambani Pre Weding: जामनगर। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का प्री-वेडिंग फंक्शन आज से प्रारंभ हो गया। प्री-वेडिंग समारोह तीन दिन तक चलेगा। इस ग्रेंड इंवेंट में सितारों का मेला लग गया है। बता दें, 2022 में अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट से सगाई हुई थी।

प्री-वेडिंग फंक्शन में हिस्सा लेने बॉलीवुड, हॉलीवुड के साथ ही क्रिकेट और उद्योग जगत की हस्तियां जामनगर पहुंच गई है। मार्क जकरबर्ग और आज बिल गेट्स भी पहुंचे।क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी आज पहुंचे तो पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी पत्नी के साथ अलग अंदाज में नजर आए। धोनी काफी कैजुअल लुक में पहुंचे। उन्होंने इस इवेंट के लिए पोलो टीशर्ट और ब्लैक ट्रैकपैंट पहन रखा था। उनके साथ ही उनकी पत्नी साक्षी भी थीं। दोनों ही एक-दूसरे की बाहों में खड़े पोज देते नजर आए। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर, जहीर खान, सुर्य कुमार याद, रोजित शर्मा, ब्रावो जैसे कई नामी क्रिकेटर भी अपने परिवार के साथ जामनगर पहुंच गए हैं। देखिए वीडियो…

ये नामी सितारे भी…

इस प्री-वेडिंग समारोह में सलमान खान, शाहरुख खान और रणबीर कपूर अपनी फेमिली के साथ कल से पहुंच गए हैं। इसके अलावा इवांका ट्रंप, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, रिहाना, अरिजीत सिंह, प्रीतम, बी प्राक, दिलजीत दोसांझ, हरिहरन और अजय-अतुल भी। स्टेज परफार्म करने वालों में रोबिन, फेंटी, जे ब्राउन और एडम ब्लैकस्टोन जैसे विदेशी सितारे भी शामिल हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share