Amla Benefits For Women Diabetes Skin Sair: आंवला: महिलाओं के लिए रामबाण! डायबिटीज से लेकर पीरियड्स तक, जानें कैसे यह बदल देगा आपकी सेहत

Amla Benefits For Women Diabetes Skin Sair: आंवला: महिलाओं के लिए रामबाण! डायबिटीज से लेकर पीरियड्स तक, जानें कैसे यह बदल देगा आपकी सेहत

Amla Benefits For Women Diabetes Skin Sair: आंवला एक छोटा सा फल है, लेकिन इसमें विटामिन C, कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों का खजाना छिपा है। आयुर्वेद में इसे “अमृत फल” कहा जाता है क्योंकि यह 100 से ज्यादा बीमारियों को दूर करने की ताकत रखता है। खासकर महिलाओं के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं!

खाली पेट आंवला खाने के फायदे

उत्तराखंड के आयुर्वेद विशेषज्ञ रमेश पर्वतीय बताते हैं, “सुबह खाली पेट आंवला खाने से शरीर की गंदगी साफ होती है।” इसे कच्चा चबाकर, जूस बनाकर या मुरब्बे के रूप में खा सकते हैं। आंवला खाने के बाद पानी पीने पर उसका स्वाद मीठा लगता है, क्योंकि यह शरीर में एसिडिटी को कम कर देता है।

महिलाओं के लिए वरदान है आंवला

  • पीरियड्स की ऐंठन से आराम: आंवले में मौजूद आयरन और विटामिन C पीरियड्स के दर्द, ज्यादा ब्लीडिंग और अनियमित मासिक धर्म को कंट्रोल करते हैं।
  • खून की कमी दूर करे: एनीमिया से जूझ रही महिलाओं के लिए आंवले का जूस रोज पीना फायदेमंद है।
  • त्वचा और बालों की चमक बढ़ाए: आंवले का पेस्ट लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे गायब होते हैं, और बाल घने व काले बनते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण

आंवले में क्रोमियम नामक तत्व पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। डायबिटीज के मरीज रोज सुबह आंवले के जूस में शहद मिलाकर पीएं। लेकिन जिनका शुगर लेवल लो रहता है, वे इसे न खाएं।

आंवला जूस बनाने की आसान विधि

  • 4-5 ताजे आंवले काटकर बीज निकालें।
  • मिक्सी में आंवले, 1 कप पानी, थोड़ी अदरक और काली मिर्च डालकर पीसें।
  • छन्नी से छानकर जूस निकालें या फाइबर के लिए ऐसे ही पीएं।

स्वाद के लिए नमक या शहद मिलाएं।

  • सावधानी: किन्हें नहीं खाना चाहिए आंवला?
  • लो BP वाले: आंवला ब्लड प्रेशर कम कर सकता है।
  • एसिडिटी की समस्या: ज्यादा खाने से पेट में जलन हो सकती है।
  • ब्लीडिंग डिसऑर्डर: अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है तो डॉक्टर से पूछकर ही खाएं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share