Amit Shah's visit to Chhattisgarh: मार्च 2026 तक पूरा देश हो जाएगा नक्सलवाद मुक्त: केंद्रीय गृह मंत्री की बड़ी घोषणा, शाह ने की CM विष्णुदेव की तारीफ

Amit Shah’s visit to Chhattisgarh: रायपुर। नक्सल विरोधी अभियान और प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बैठक के बाद प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि बीते 10 वर्ष में नक्सलवाद लगातार सिमट रहा है। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक पूरे देश को पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त करा लिया जाएगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा की तारीफ की।
केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार आई है नक्सलवाद की समस्या को चैलेंज के रुप मे स्वीकार किया गया। विकास का जो आभाव दिखता था, उसके पूरे देश के अनुरुप लाने का प्रयास किया गया। इसका असर भी दिख रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में काफी काम हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी केंद्र और राज्य की सरकार बस्तर से लेकर बीजापुर और दंतेवाड़ा से लेकर धमतरी तक पूरे क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित है।
उन्होंने बताया कि बीते 10 सालों में नक्सलियों के टाप 14 लीडर को न्यूटलाइज किए गए हैं। हमारी सरकार ने वामपंथ उग्रवाद की विचारधार की जगह विकास का विश्वास पैदा करने में सफलता हासिल की। हमने दो उद्देश्यों से काम किया पहला रुल ऑफ लॉ स्थापित करने का प्रयास करना और दूसरा विनास के कारण प्रभावित हुए विकास की खाई को भरना। उन्होंने बताया कि 2004 से 2014 तक 16463 घटनाएं हुई वहीं 2014 से अब तक 7744 घटना हुई हैं। उन्होंने बताया कि बीते 10 वर्षों में सुरक्षा बलों की मृत्यु और नागरिकों की मृत्यु में कमी आई है। 2010 में देश के 96 जिले नक्सल प्रभावित थे अब 42 रह गए हैं।
छत्तीगसढ़ सरकार की सराहना
शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य में तेंदूपत्ता खरीदी में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। एनआईए की तर्ज पर एसआईए बनाई जाएगी। सरेंडर पॉलिसि को भी नए रुप में पेश किया जाएगा। उन्हेांने नक्सलियों से हथियार छोड़ने की भी अपील की।
कांग्रेस पर नक्सल विरोध अभियान को धीमा करने का आरोप
एक प्रश्न के जवाब में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस के राज में नक्सल विरोध अभियान और प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य धीमा हो गया था। प्रदेश में हमारी सरकार आने के बाद फिर इसमें तेजी आई है। उन्होंने कहा कि हमारे गृह मंत्री हिड़मा के गांव में जाकर लोगों से मिल रहे हैं, यह बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि सुकमा जिला के 4 गांवों के लोग इस लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है।