Amit Josh Encounter: कुख्यात अमित जोश एनकाउंटर, 36 अपराध, 35 हजार का इनाम, जानिए पूरा मामला…

Amit Josh Encounter: कुख्यात अमित जोश एनकाउंटर, 36 अपराध, 35 हजार का इनाम, जानिए पूरा मामला…

दुर्ग। पुलिस की गोली से मारा गया कुख्यात अमित जोश पर पुलिस ने 35 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी के खिलाफ दुर्ग के अलग-अलग थानों में कुल 36 अपराध दर्ज थे। दुर्ग पुलिस ने मुठभेड़ के बाद प्रेसनोट जारी किया है, नीचे पढ़ें क्या कुछ लिखा है…

”भिलाई नगर थाना क्षेत्र के ग्लोब चौक के पास 25-26 जून की रात्रि अमित जोश एवम उसके साथियों द्वारा गोली चलाया गया था। इस घटना का मुख्य आरोपी अमित जोश घटना के बाद से लगातार फ़रार चल रहा था।

दुर्ग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमित जोश भिलाई आने वाला है जिस पर लगातार निगाह रखी जा रही थी। इसी बीच सूचना मिली की जयंती स्टेडियम के पीछे अमित जोश को देखा गया है, तत्काल पुलिस टीम रवाना की गई, पुलिस से आमना सामना हो जाने पर आरोपी द्वारा गोली चला दी गई जो पुलिस वाहन में लगी।जिसमें पुलिस टीम बाल बाल बची। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह पुलिस टीम पर लगातार फायरिंग करता रहा जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की जिसमें अमित को गोली लगी और मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस द्वारा विधि अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

मृतक के विरुद्ध दुर्ग जिले के विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में 36 अपराध दर्ज हैं। इस कुख्यात अपराधी पर 35 हज़ार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।”

चार महीने पहले अमित ने चलाई थी 3 लोगों पर गोली

दरअसल, 25-26 विश्रामपुर निवासी रमनदीप सिंह भिलाई निवासी अपने दो दोस्त सुनील यादव, आदित्य सिंह से मिलने के लिए भिलाई पहुंचा था। दोस्त की आने की खुशी में तीनों ने जमकर पार्टी की। पार्टी खत्म होने के बाद तीनों बाइक से घूमने निकले थे।

इधर, 25 जून को ही अमित जोश की एनिवर्सरी थी। देर रात पार्टी करने के बाद अमित जोश भी अपने दोस्त के साथ बाइक पर घूमने के लिए निकला था।

जब वो ग्लोब चैक के पास पहुंचा तो यहां पर उसकों बाइक सवार रमनदीप सिंह, सुनील यादव और आदित्य सिंह मिल गए। तीनों को देखकर अमित गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अमित ने तीनों पर फायरिंग कर दी। गोलीकांड में सुनील और आदित्य सिंह को गोली लगी, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया।

रमनदीप ने दोनों को शंकराचार्य अस्पताल ले गया, जहां से दोनों को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा था। वहीं, घटना के बाद से अमित फरार चल रहा था। आज शाम दुर्ग पुलिस को अमित के आने की सूचना मिली। पुलिस जैसे ही जयंती स्टेडियम के पीछे पहुंची तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वो मारा गया।

नीचे पढ़ें अमित पर इनाम की घोषणा और अपराध की जानकारी 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share