Ambikapur News: चला-चली की बेला में कमिश्नर ने कलेक्टर का आदेश पलटा, 31 दिसंबर को है कमिश्नर का रिटायरमेंट

Ambikapur News: चला-चली की बेला में कमिश्नर ने कलेक्टर का आदेश पलटा, 31 दिसंबर को है कमिश्नर का रिटायरमेंट

Ambikapur News: अंबिकापुर। सरगुजा संभाग के आयुक्त जीआर चुरेंद्र 31 दिसंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं। सेवानिवृत्ति से मात्र चंद दिनों पहले ही उनके द्वारा कलेक्टर द्वारा सौंपे गए मंडल संयोजक के प्रभार को बदलकर दूसरे को मंडल संयोजक बनाने का आदेश जारी कर दिया गया है। सेवानिवृत्ति से कुछ दिनों पहले संभाग आयुक्त द्वारा इस तरह से प्रभार बांटने को लेकर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

अंबिकापुर संभाग में संभाग आयुक्त के पद पर जीआर चुरेंद्र पोस्टेड हैं। उनकी सेवानिवृत्ति इसी माह 31 दिसंबर को है। रिटायरमेंट से चंद दिनों पहले 6 दिसंबर को हॉस्टल अधीक्षक के पद पर पदस्थ प्रधान पाठक को प्रभारी मंडल संयोजक बनाने के कलेक्टर के आदेश को कमिश्नर ने पलट दिया है। इसके साथ ही प्रधान पाठक को उनके मूल पद पर कार्य करने हेतु कमिश्नर ने आदेशित किया है। प्रधान पाठक को हटा कर संभाग आयुक्त ने दूसरे प्रधान पाठक को प्रभारी मंडल संयोजक का दायित्व सौंपा है। सेवानिवृत्ति से पहले प्रभार बदलने के इस खेल पर जमकर चर्चाएं हो रही है।

अंबिकापुर कलेक्टर ने 31 अक्टूबर 2022 को आदेश निकालकर सुरेंद्र सिंह प्रधान पाठक प्राथमिक शाला चोरका कछार अंबिकापुर ( हॉस्टल अधीक्षक पहाड़ी कोरबा आश्रम,बालक घंघरी अंबिकापुर) को प्रभारी मंडल संयोजक विकासखंड अंबिकापुर के पद पर कार्य करने हेतु आदेशित किया था। जिसके बाद से सुरेंद्र सिंह मंडल संयोजक के पद पर कार्य कर रहे थे।

पर अचानक 6 दिसंबर को प्रशासनिक कसावट की दृष्टिकोण से कलेक्टर आदिवासी विकास अंबिकापुर के आदेश को पलटते हुए अतिक्रमित कर आयुक्त सरगुजा संभाग ने अपास्त कर दिया। सुरेंद्र सिंह को उनके मूल पद स्थापना स्थान में कार्य करने हेतु संभाग आयुक्त ने आदेश जारी करते हुए एक अन्य प्रधान पाठक को मंडल संयोजक का प्रभार दिलवा दिया।

सुरेंद्र सिंह की जगह कमलेश कुमार सिंह प्रधान पाठक टीएलबी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोतीपुर विकासखंड अंबिकापुर जिला सरगुजा को आगामी आदेश पर्यंत प्रभारी मंडल संयोजक विकासखंड अंबिकापुर जिला सरगुजा के कार्यों का संपादन करने हेतु कमिश्नर ने आदेश जारी किया है। कमलेश कुमार सिंह को प्रभार सौंपने के साथ ही उन्हें आसानी से प्रभार मिल जाए इसके लिए कमिश्नर जीआर चुरेंद्र ने सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग जिला सरगुजा को कमलेश कुमार सिंह से मंडल संयोजक अंबिकापुर के कार्यों का संपादन करवाना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए है। रिटायरमेंट से चंद दिनों पहले जीआर चुरेंद्र द्वारा जारी किए गए इस आदेश की जमकर चर्चा है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share