Ambikapur Crime: प्रेमी जोड़े की मिली लाश, युवती के शरीर से कपड़े गायब, दोनों पहले से थे शादीशुदा…

Ambikapur Crime: प्रेमी जोड़े की मिली लाश, युवती के शरीर से कपड़े गायब, दोनों पहले से थे शादीशुदा…

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में प्रेमी प्रेमी जोड़ी की लाश फंदे पर मिलने से सनसनी मच गई है। महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिला। दोनों पहले से ही शादी शुदा थे और घर से भागकर एक साथ रह रहे थे। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है।

जानिए मामला

जानकारी के मुताबिक, घटना सीतापुर क्षेत्र के ग्राम गेरसा की है। यहां रहने वाले जयभान चैहान 32 वर्ष रहता था। जयभान की शादी हो चुकी थी और उसके दो बच्चे भी है। मृतक का प्रेम संबंध शादी शुदा महिला निवासी कांसाबेल मंजू चौहान के साथ था। मंजू पूर्व फूलों का व्यवसाय करती थी और जयभान चौहान किसानी करता था। इसी बीच दोनों का प्रेम संबंध हुआ। दोनों ने 2023 में अपने अपने परिवार को बिना बताये भाग गये थे। दूसरें शहर में रहने के दौरान दोनों वहीं मेहनत मजदूरी करते थे। काम अच्छे से नहीं चलने और आर्थिक परेशानी के कारण दोनों कुछ समय पहले गेरसा आ गये और गांव में अपने घर में नहीं रहकर किराए के घर में रहने लगे थे।

अर्धनग्न हालत में महिला का शव

इधर, जयभान की पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ ससुराल में ही रह रही थी। इसी बीच दोनों प्रेमी जोड़े का शव ढोढ़ीपारा गांव के एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। महिला के शव अर्धनग्न हालत में लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीतापुर थाना क्षेत्र की केरजू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, मृतिका के परिजनों ने हत्या का शक जताया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share