Aishwarya Rai Son: क्या वाकई में ऐश्वर्या राय का है बेटा! सामने चौंकाने वाला खुलासा, जानिए सच्चाई…

Aishwarya Rai Son: क्या वाकई में ऐश्वर्या राय का है बेटा! सामने चौंकाने वाला खुलासा, जानिए सच्चाई…

Aishwarya Rai Son: मुंबई। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हर रोज़ ही कोई नया रिश्ता बनता और टूटता है। ऐसी खबरें बहुत कम सुनने को मिलती है जब अचानक ही एक्टर या एक्ट्रेस का कोई नया बच्चा मीडिया के सामने आ जाए। तो सोशल मीडिया में हलचल होना शुरू हो जाता है। ठीक ऐसा ही कुछ बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ हुआ है। जो की तेजी से वायरल हो रही है। तो आइए जानते है क्या है पूरा माजरा…. 

जानकारी के मुताबिक, जो आदमी अपने आप को ऐश्वर्या राय का बेटा बता रहा है वह 32 साल का है और उसका नाम संगीत कुमार है। संगीत कुमार का कहना है कि, ऐश्वर्या ने उन्हें लंदन में आईवीएफ के जरिए साल 1988 में जन्म दिया था। उस समय ऐश्वर्या राय महज 15 साल की थीं। उस आदमी का कहना है कि वह एक बार अपने पिता के साथ विशाखापट्टनम गया था तब ऐश्वर्या राय के परिवार ने उनकी काफी खतिरदार की थी। वहीं दूसरी तरफ शख्स ने ऐश्वर्या राय के घरवालों के ऊपर इल्ज़ाम लगाया है कि उन्होंने वो सारे सबूत मिटा दिए जिससे यह साबित हो सके कि वह ऐश्वर्या राय का बेटा है। संगीत कुमार के हवाले से यह भी बताया गया है कि उसके जन्म से जुड़े सभी दस्तावेज उसके रिश्तेदारों द्वारा नष्ट कर दिए गए। यदि उसके पास ये दस्तावेज आज भी मौजूद होते तो वह ठोस तरीके से यह दावा कर पाने की स्थिति में होता।

आपको ये भी बता दें कि, संगीत कुमार जो कि ऐश्वर्या राय के अपनी मां होने का दावा कर रहे हैं, उन्होंने यह भी कहा है कि अपनी मांऐश्वर्या राय के साथ वह बहुत जल्द मुंबई में शिफ्ट होने की इच्छा रखते हैं। संगीत कुमार कर्नाटक के मंगलोर के निवासी हैं। संगीत कुमार नाम के इस शख्स के बारे में जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया में आनी शुरू हुई, इसके बाद उनका जमकर मजाक बनाया जाने लगा। सोशल मीडिया में लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। इससे पहले भी जब मीडिया के सामने संगीत कुमार आये थे तो यह मामला पुलिस तक पहुंच गया था। पुलिस की ओर से संगीत कुमार को मानसिक रूप से बीमार बताया गया था।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share