Pt. Harishankar Shukla Memorial College: पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय में विश्व महिला दिवस पर एड्स के प्रति जागरूकता अभियान…

Pt. Harishankar Shukla Memorial College: पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय में विश्व महिला दिवस पर एड्स के प्रति जागरूकता अभियान…

Pt. Harishankar Shukla Memorial College: रायपुर। विश्व महिला दिवस के पूर्व पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय में दिनांक 06-03-2024 (बुधवार) को महाविद्यालय के NSS एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में एड्स के प्रति जागरूकता अभियान का आयोजन प्राचार्य डॉ. ममता शर्मा के दिशा-निर्देशन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। महाविद्यालय परिवार के सदस्यों ने कचना स्थित शासकीय उच्च मा. शाला की कक्षा 9वी एवं 11वी की छात्राओं को एड्स संकमण की संपूर्ण जानकारी देते हुए महावारी से संबंधित स्वच्छता, खान-पान, रख-रखाव आदि को विस्तार से समझाया।

महाविद्यालय की ओर से छात्राओं को मुफत सेनेटरी पैड भी वितरित किए गए। छात्राओं को समझाया गया कि अंदर ही अंदर झेलकर एड्स जैसी बीमारियों से ग्रसित हो सकती है अतः उन्हें अपनी बीमारियों के प्रति जागरूक रहकर अपने अस्तित्व को कायम रखना है।

प्राचार्य ने इस आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी महाविद्यालय महिलाओं से संबधित ऐसे मुद्दो में सहभागिता हेतु तत्पर रहकर सामाजिक कल्याण का कार्य करता रहेगा।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share